लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: शादीशुदा महेश मांजरेकर का पहली ही फिल्म में इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर आया था दिल, जानें अब तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 04:51 IST

बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी महेश मांजरेकर का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1958 को जन्में महेश डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

Open in App

बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी महेश मांजरेकर का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1958 को जन्में महेश डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। वहीं, अभिनय के मामले में वह बॉलीवुड के सितारों से किसी मायने में कम भी नहीं है। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म वास्तव,रन,मुसाफिर,जिंदा ओह माय गॉड, शूट आउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

महेश का अफेयर

नम्रता बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो लव अफेयर्स से दूर रहीं। लेकिन फिर भी महेश पर उनका दिल आया। कहते हैं 1999 में आई वास्तव की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर महेश मंजरेकर से उनकी नजदीकियाँ बढ़ने लगीं। दोनों के बीच अफ़ेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। महेश मंजरेकर पहले से शादीशुदा थे। दोनों के बीच ब्रेकअप की ये बड़ी वजह मानी जाती है।

गलती से बनें अभिनेता

महेश वामन मांजरेकर को भले फैंस ने डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर देखा हो लेकिन एक अभिनेता के रूप में उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वास्तव फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इस फिल्म में निर्देशन करने के साथ उन्होंने एक्टिंग भी की थी। लेकिन वह अभिनेता के रूप में खुद को देखना नहीं चाहते थे। लेकिन  वास्तव की सफलता के बाद उनके अभिनय को इतना सराहा गया कि एक के बाद एक फिल्म में वह अभिनय करते गए।

किन्नर का रोल 

निर्देशक के तौर पर तो महेश मांजरेकर बॉलीवुड में वास्तव से अपनी पहचान बनाई थी। इसके साथ वह बॉलीवुड के जबरदस्त अभिनेताओं की लिस्ट में भी आए थे। साल 2002 में आई फिल्म कांटे में उनका राज बल्ली का रोल दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों ने ही सराहा और इसके बाद उनका एक्टिंग का सिलसिला आगे बढ़ता गया।

किए कई कमाल

कई ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी महेश डॉन के किरदार में थे। वहीं, छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में उन्होंने शिवाजी की भूमिका जोरदार तरीके से निभाई। टीवी भी कई शो कर चुके मांजरेकर नेशनल अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?