लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday katrina kaif: महज 19 साल की उम्र में गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन देकर सुर्खियों में आ गई थीं कैटरीना कैफ, बॉलीवुड में यूं मिली पहचान

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 08:02 IST

अपने फिल्मी करियर में कैटरीना कैफ ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं हैं। कैटरीना जल्द रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहॉन्गकॉन्ग में पैदा हुई कैटरीना आज बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन हैं। कैटरीना इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम कर चुकी हैं।साल 2003 में आई 'बूम' फिल्म से कैटरीना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानि 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सलमान खान, अक्षय कुमार और रनबीर कपूर संग एक्ट्रेस की जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। लेकिन कैटरीना का फिल्मी सफर कतई आसान नहीं था। 

हॉन्गकॉन्ग में पैदा हुई कैटरीना आज बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन हैं। वह इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम कर चुकी हैं। मॉडलिंग से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना लंदन की मॉडल थी। वह कई रैंप शो में अपने मॉडलिंग से लोगों का दीवाना बनाने का काम कर चुकी हैं। ऐसे ही किसी शो के दौरान बॉलीवुड डायरेक्टर कैजाद मुस्ताद की नजर उन पर पड़ी। 

'बूम' फिल्म से कैटरीना ने किया बॉलीवुड डेब्यू 

इसके बाद कैजाद मुस्ताद ने कैटरीना को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। साल 2003 में आई 'बूम' फिल्म से कैटरीना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन इस फिल्म में उनके और गुलशन ग्रोवर के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा। इसके बाद कैटरीना राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं।

सलमान खान ने दिलाई डेविड धवन की फिल्म और बदल गई किस्मत

इन फिल्मों के दम पर कैटरीना बॉलीवुड में और काम हासिल नहीं कर पा रही थी। इसके बाद सलमान खान की नजर कैटरीना कैफ पर पड़ी। सलमान ने कैटरीना संग डेविड धवन की फिल्म  'मैंने प्यार क्यों किया' में काम किया। इस फिल्म के बाद कैटरीना को कई फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला। नमस्ते लंदन, अजब प्रेम की गजब कहानी, वेलकम, रेस, तीस मार खान, पार्टनर, सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन, जब तक है जान, राजनीति, न्यूयॉर्क, धूम 3, टाइगर, टाइगर जिंदा है. ब्लू, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, जग्गा जासूस, फैंटम और भारत कैटरीना के करियर की मुख्य फिल्में हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलकैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल