लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनने जा रही है वेब सीरीज, हंसल मेहता करेंगे डायरेक्ट

By भाषा | Updated: August 10, 2020 17:12 IST

‘तनु वेड्स मनु’ , ‘शाहिद’, और ‘अलीगढ़’ और ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े सिंह का कहना है कि वह दुबे की जिंदगी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।निर्देशक ने कहा, ‘‘ यह हमारे समय और तंत्र को दिखाता है जिसमें राजनीति, अपराध और जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा रोचक सा गठबंधन बनता है।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं। वह इसका निर्देशन भी करें। दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ पिछले महीने मुठभेड़ में मारा गया था। कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में तीन जुलाई की मध्यरात्रि को मुठभेड़ के दौरान दुबे और उसके साथियों ने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गई थई। वारदात के बाद दुबे फरार हो गया था और उसपर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।

दुबे को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया था कि 10 जुलाई को पुलिस उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी लेकिन रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसका फायदा उठाकर दुबे ने भौंती क्षेत्र से भगाने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया। निर्माता शैलेश आर सिंह की कर्मा मीडिया एंड एंटरनेटमेंट ने पॉररॉइड मीडिया के साथ मिलकर कुख्यात अपराधी पर बनने वाली सीरिज के लिए अधिकार खरीदे हैं। मेहता ‘अलीगढ़’, ‘ओमर्टा’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों का निर्देशन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस विषय को जिम्मेदारी के साथ छुएंगे। निर्देशक ने कहा, ‘‘ यह हमारे समय और तंत्र को दिखाता है जिसमें राजनीति, अपराध और जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा रोचक सा गठबंधन बनता है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि इसे किस तरह से बनाया जाएगा, लेकिन इसे जिम्मेदारी के साथ और आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा।’’ वहीं ‘तनु वेड्स मनु’ , ‘शाहिद’, और ‘अलीगढ़’ और ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े सिंह का कहना है कि वह दुबे की जिंदगी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। 

टॅग्स :विकास दुबेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!