लाइव न्यूज़ :

फिल्‍म 'हैदर' में नजर आ चुका कश्मीर का यह लड़का बन गया था आतंकी, मुठभेड़ में हुई मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 14, 2018 11:02 IST

शाहिद कपूर की फिल्म हैदर तो हर किसी को याद ही होगी जिसमें एक लड़ता एक दिन गायब होता है और फिर वह आतंकी बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस फिल्म में काम करने वाले एक कलाकार ने किया है।

Open in App

शाहिद कपूर की फिल्म हैदर तो हर किसी को याद ही होगी जिसमें एक लड़ता एक दिन गायब होता है और फिर वह आतंकी बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस फिल्म में काम करने वाले एक कलाकार ने किया है।

श्रीनगर में 11 कक्षा का साकिब बिलाल एक पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के साथ हुई मुठभेड़ में 9 दिसंबर को सुरक्षा बलों के हाथ मारा गया। साकिब के परिवार के मुताबिक पर एक स्टेज कलाकार था  और उसने बॉलीवुड फिल्म 'हैदर' में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

हैदर' फिल्म से पहले साकिब स्टेज ड्रमों में कई बार हिस्‍सा ले चुका था, परिवार के मुताबिक अभिनय में उसे काफी रूचि थी। मारे गए साकिब के मामा फिल्‍म 'हैदर' के क्रू में एक कोऑर्डिनेटर के तोर पर शामिल थे और फिल्म के लिए एक्स्ट्रा सितारों का  इंतजाम करते थे। उसके मामा ने ही उसको फिल्म में काम दिलवाया था। साकिब ने तब पहला शॉट फिल्म में दिया जो एक चॉकलेट बॉय था और दूसरे शॉट में वह घायल बच्चों में से एक होता है जो विस्फोट में घायल होने के बाद भी बच निकलता है।

वहीं, परिवार की मानें तो उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि साकिब कैसे आतंक के रास्‍ते पर बढ़ गया। साकिब इसी गांव के एक 13 साल के युवा मुदासीर के साथ 31 अगस्त 2018 से गायब हुआ था। परिवार के अनुसार जब वह गायब हुआ था, उस दिन जुम्‍मे का दिन था। मां ने उसको बाजार भेजा था जिसके बाद वह वापस नहीं आया । 

फिर सीधा 9 दिसंबर को सामने आया कि वो और मुदासीर एक पाकिस्तानी आतंकी अली के साथ श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया है।    वहीं, पुलिस का कहना है कि साकिब के गायब होते ही उसके जुड़ाब आतंकियों से जुड़ गए थे। लेकिन परिवार को कभी नहीं लगा कि वह आतंक का रास्‍ता चुनेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?