लाइव न्यूज़ :

एकेडमी अवार्ड जीत चुके गीतकार गुलजार और संगीतकार ए आर रहमान एक साथ करेंगे, इस बायोपिक पर फिल्म बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2021 17:18 IST

गीतकार गुलजार और संगीतकार ए आर रहमान की जोड़ी "दिल से", "गुरु", "युवराज" और ऑस्कर पुरस्कार विजेता "स्लमडॉग मिलियनेयर" जैसी फिल्मों के गीत और संगीत से दर्शकों का मन जीत चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चित उद्योगपति सुब्रत राय पर बनने वाली बायोपिक में एक बार फिर साथ में काम करेगी।फिल्म सहारा समूह के अध्यक्ष के जीवन पर आधारित होगी।रहमान एक शानदार कलाकार और संगीतकार हैं।

मुंबईः एकेडमी अवार्ड जीत चुके गीतकार गुलजार और संगीतकार ए आर रहमान की जोड़ी चर्चित उद्योगपति सुब्रत राय पर बनने वाली बायोपिक में एक बार फिर साथ में काम करेगी।

यह फिल्म सहारा समूह के अध्यक्ष के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह अपने बैनर लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के तत्वावधान में करेंगे। इस फिल्म के जरिए गुलजार और रहमान की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

इससे पहले यह जोड़ी "दिल से", "गुरु", "युवराज" और ऑस्कर पुरस्कार विजेता "स्लमडॉग मिलियनेयर" जैसी फिल्मों के गीत और संगीत से दर्शकों का मन जीत चुकी है। गुलज़ार ने रहमान के साथ एक बार फिर काम करने के अवसर पर कहा कि उनके साथ काम करना शानदार होगा। गुलजार (87) ने एक वक्तव्य में कहा, "सुब्रत रॉय का जीवन गूढ़ और प्रेरक है। रहमान एक शानदार कलाकार और संगीतकार हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।"

गुलज़ार के साथ एक बार फिर काम करने के अवसर पर रहमान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "गुलज़ार साहब के भावपूर्ण गीत एक संगीतकार के लिए बेहद प्रेरणादायी होते हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं फिल्म के गीतों और कहानी के साथ न्याय कर पाऊंगा। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" इस फिल्म के शीर्षक और इसमें काम करने वाले कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के तहत संदीप सिंह अपने आगामी प्रोजेक्ट बिजनेस टाइकून सुब्रत रॉय पर बायोपिक बनाने के लिए इन दो संगीत के महारथियों को एक साथ लेकर आए हैं। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "मेरे दिल के बेहद करीब एक प्रोजेक्ट के लिए गीत और संगीत के इन दो दिग्गजों को एक साथ लाना मुझे अविश्वसनीय खुशी देता है।

मैं एआर रहमान जी और गुलजार साब के काम करने का दिल से प्रशंसक रहा हूं। सिनेमा के लिए उनके योगदान को मापा नहीं जा सकता। मैं खुशकिस्मत हूं कि वे मेरे प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। सुब्रत रॉय सर का जीवन धैर्य, दृढ़ संकल्प और सफलता की एक गज़ब कहानी है और इस सपने को 70 मिमी पर साकार करने के लिए इन दो दिग्गजों के सहयोग की जरूरत है। मैं आभारी और अभिभूत हूं।"

सुब्रत रॉय की बायोपिक की खबरें पिछले महीने पहली बार तब सामने आईं जब यह घोषणा की गई कि संदीप सिंह ने फिल्म के अधिकार हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का विस्तार कई महाद्वीपों तक होगा और टाइकून की दशकों की सफर को दर्शाएगी। बायोपिक के टाइटल और कलाकारों की घोषणा जल्दी ही होगी।

टॅग्स :एआर रहमानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?