लाइव न्यूज़ :

'गली ब्वॉय' ने पहले ही दिन अपने नाम किए दो रिकॉर्ड, बनी साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 16, 2019 10:39 IST

Open in App

एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह की ताजा फिल्म 'गली ब्वॉय' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दो नए रिकॉर्ड बना लिए हैं. इसमें रणवीर एक रैपर के तौर पर नजर आए हैं. फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है. दूसरी ओर, ट्रेड एक्सपर्ट् तरण आदर्श ने बताया है कि ओपनिंग डे पर 'गली ब्वॉय' ने जबरदस्त कमाई की है. इसे 18.70 करोड़ रु. की ओपनिंग मिली है. यह फिल्म भारत में 3350 स्क्रीन पर और वर्ल्ड वाइड में 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलीन और विजय राज हैं.

इसने जो दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. पहला रिकॉर्ड है, 15 करोड़ रु. से ज्यादा कमाई के साथ साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने का, जबकि दूसरा रिकॉर्ड रणवीर से संबंधित है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिम्बा' के बाद 'गली ब्वॉय' रणवीर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि 'सिम्बा' ने पहले दिन 22 करोड़ रु. की कमाई की थी. यह फिल्म नाइजी और डिवाइन नाम के रैपर्स की असल जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह मुराद के किरदार में है, जो तमाम मुश्किलों को पार करते हुए रैपर बनने का अपना सपना पूरा करता है.

ऑनलाइन लीक हो गई पूरी फिल्म 'गली ब्वॉय' को रिलीज होते ही तगड़ा झटका लगा है. यह फिल्म तमिलरॉकर्स द्वारा ऑनलाइन लीक कर दी गई है. यह पहली बार नहीं है, जब कोई फिल्म रिलीज के दिन ही लीक हो गई है. इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों को इससे काफी नुकसान हो चुका है. तमिलरॉकर्स ने इससे पहले '2.0', 'पेट्टा', 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', 'एक्वामैन', 'द फैंटास्टिक बीस्ट्स', 'मणिकर्णिका', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी कई फिल्मों को ऑनलाइन लीक किया था.

अब 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनाएंगी जोया 'गली ब्वॉय' की रिलीज के बाद जोया अख्तर अब अपनी अगली फिल्म पर फोकस कर रही हैं. वह साल 2011 की हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' बना सकती हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल और कटरीना कैफ थे. हाल ही में जोया ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं ऋतिक के साथ काम करने के लिए मर रही हूं और इसलिए मैं 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल बनाने की सोच रही हूं. मगर मैं इस प्रोजेक्ट पर काम तब ही शुरू करूंगी जब मुझे एक अच्छी स्क्रप्टि मिलेगी. ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, कल्कि कोचलीन और फरहान अख्तर मेरे लिए काफी स्पेशल हैं. मैं उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हूं. मैं सिर्फ पैसों के लिए इस फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोच सकती.''

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया