लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसी अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो', कहानी चोरी करने का लगा आरोप

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 13:49 IST

निर्देशन शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रिलीज से पहले ही बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। फिल्म की राइटर पर कहानी को चुराने का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव के बेटे आकीरा ने लीगल नोटिस भेज कर फिल्म की स्क्रिप्ट दिखाने की मांग की है।'गुलाबो सिताबो' की राइटर जूही चतुर्वेदी पर फिल्म की कहानी को चुराने का आरोप लगाया गया है।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो इस महीने 12 जून को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में आयुष्मान और अमिताभ के अलावा विजय राज और बृजेंद्र काला भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। ये अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की साथ में पहली फिल्म है। वहीं शूजित सिरकार के साथ आयुष्मान ने दूसरी बार काम किया है। इससे पहले आयुष्मान और शूजित ने फिल्म विक्की डोनर में साथ काम किया था।

फिल्म रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसती दिखाई पड़ रही है। 'गुलाबो सिताबो' की राइटर जूही चतुर्वेदी पर फिल्म की कहानी को चुराने का आरोप लगाया गया है। वकील रिज़वान सिद्दीक़ी ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि यह कहानी राजीव अग्रवाल ने लिखी थी, जिसे जूही चतुर्वेदी ने चुरा लिया है। राजीव के बेटे आकीरा ने लीगल नोटिस भेज कर फिल्म की स्क्रिप्ट दिखाने की मांग की है।

डायरेक्टर शूजीत सरकार और प्रड्यूसर अरिजीत ध्रुव लहरी और राइटर जूही चतुर्वेदी को आकीरा ने लीगल नोटिस भेजा है। बता दें कि इससे पहले जूही पर कथित तौर पर फिल्म 'अक्टूबर' की स्क्रिप्ट चुराने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म निर्धारित समय पर रिलीज हो पाएगी या नहीं इस बात पर भी संशय बना हुआ है। 

बता दें कि गुलाबो सिताबो एक ड्रामा और कॉमेडी फिल्म परिवारिक फिल्म है। गुलाबो सिताबो का ट्रेलर फुल मसाला से भरपूर है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने खुद इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया और अब उम्मीद यही है कि फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!