लाइव न्यूज़ :

'गुल मकाई' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, मलाला युसुफजई का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस

By विवेक कुमार | Updated: July 4, 2018 12:47 IST

फिल्म 'गुल मकाई' का निर्देशन अमजद खान ने किया है। मलाला युसुफजई की जिंदगी में हुई कई घटनाओं से लेकर उन्हें मिले नॉवेल पुरस्कार तक के सफर को दिखाएंगे।

Open in App

मुंबई, 4 जुलाई: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की सोशल एक्टिविस्ट मलाला युसुफजई की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'गुल मकाई' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। लंबे समय से 'गुल मकाई' की तैयारी चल रही है। पिछले साल फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में मलाला यूसुफजई का किरदार स्टारप्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख निभा रहीं हैं। बतौर लीड रोल रीम शेख की बॉलीवुड में यह डेब्यू फिल्म है। 

फिल्म 'गुल मकाई' का निर्देशन अमजद खान ने किया है। खबरों की मानें तो अमजद इस फिल्म के द्वारा मलाला युसुफजई की जिंदगी में हुई कई घटनाओं से लेकर उन्हें मिले नॉवेल पुरस्कार तक के सफर को दिखाएंगे। बात करें फिल्म के मोशन पोस्टर की तो इसमें मलाला का किरदार निभाने वाली रीम शेख के हाथ में एक किताब नजर आ रही है। जिसमें से धुआं निकल रहा है। वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में एक्टर कबीर बेदी की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह दर्शकों को मलाला युसुफजई से परिचित करवा रहे हैं।  

आपको बात दें कि मलाला युसुफजई सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार जीतने वाली विश्व की पहली इंसान हैं। पकिस्तान में लड़कियों की पढाई के हक के लिए लड़ने वाली मलाला 2012 में आतंकवादियों की गोलियों की शिकार बनी थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हुई थीं। तभी से वह इंटरनेशनल मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज़ बन गई।

इसके अवाला मलाला और भी अन्य सामजिक कार्य करने के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि मलाला ने अपनी पूरी आत्मकथा बीबीसी उर्दू को बताई थी।  'गुल मकाई' उसी पर आधारित है। 

टॅग्स :मलाला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael Hamas War : Gaza के जिस अस्पताल में धमाका हुआ, वहां के हालात खराब हैं

विश्वमलाल युसुफजई हुईं ग्रेजुएट, कॉलेज में यूं मनाया जश्न, बताया क्या है फ्यूचर का प्लान

ज़रा हटकेमलाला युसूफजई ने ग्रेटा थनबर्ग के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों की जिंदगी में हैं '15' से खास संबंध, जानें

ज़रा हटकेकश्मीर मुद्दे पर मलाला की चिट्ठी वायरल, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगाई दखल देने की गुहार

बॉलीवुड चुस्कीमलाला के बर्थडे पर रिलीज हुआ उनके बॉयोपिक 'गुल मकई' का फर्स्ट लुक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस