लाइव न्यूज़ :

मैं अपनी जिंदगी में कृष्णा का चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती, बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता- मेरे जीते जी नहीं होगा सुलह

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 13:43 IST

सुनीता ने आगे बातचीत में आगे कहा, अगर मेरी सास के गुजर जाने के बाद हमने कृष्णा को घर छोड़ने के लिए कहा होता तो क्या होता? जिन्होने इनको पाल पोस कर बड़ा किया ये उन्ही के साथ बदतमीज पर उतर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर मेरी सास के गुजर जाने के बाद हमने कृष्णा को घर छोड़ने के लिए कहा होता तो क्या होताः गोविंदा की पत्नी सुनीताजिन्होंने पाल पोस कर बड़ा किया ये उन्ही के साथ बदतमीज पर उतर गए हैंः सुनीता आहूजा

मुंबईः अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक द्वारा 'द कपिल शर्मा शो' का वह एपिसोड छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वे दोनों नज़र आएंगे। उन्होंने कहा कि कृष्णा को परिवार के मामलों पर पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं अपनी ज़िंदगी में कृष्णा का चेहरा दोबारा कभी नहीं देखना चाहती।

गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते पिछले कुछ सालों से तनावपूर्ण हैं। द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में गोविंदा और सुनीता आहूजा गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

एक प्रमुख दैनिक के साथ बात करते हुए, सुनीता ने तीन साल पहले कृष्ण की पत्नी कश्मीरा शाह से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि  सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। वो कभी नहीं होगा। सुनीता ने कहा कि तीन साल पहले मैंने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, चीजें सुलझ नहीं सकतीं।

कृष्णा पर गुस्सा जाहिर करते हुए सुनीता ने कहा, आप परिवार के नाम पर दुर्व्यवहार, अपमान करने की छूट नहीं ले सकते। हमने उसे पाल पोस कर बड़ा किया है तो सर पर चढ जाएंगे और बदतमीज करेंगे। हमने उन्हें पाला है और उनसे अलग नहीं रह रहे हैं। सुनीता ने कृष्णा की पत्नी कश्मीरा के उस ट्वीट पर भी नाराजगी जता चुकी हैं जिसमें उन्होंने लिखा था कि पैसे के लिए नाचने वाले लोग। 

सुनीता ने आगे बातचीत में आगे कहा, अगर मेरी सास के गुजर जाने के बाद हमने कृष्णा को घर छोड़ने के लिए कहा होता तो क्या होता? जिन्होने इनको पाल पोस कर बड़ा किया ये उन्ही के साथ बदतमीज पर उतर गए हैं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुद्दे कभी हल नहीं होंगे और मैं अपने जीवन में उनका चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहती।

टॅग्स :गोविंदाकृष्णा अभिषेककपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!