लाइव न्यूज़ :

जल्द लॉन्च होंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा, अभिनेता की पत्नी सुनीता ने कहा- लॉकडाउन के कारण हुई देरी

By अनिल शर्मा | Updated: September 25, 2021 14:49 IST

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, मेरा बेटा डेब्यू के लिए काफी तैयारी कर रहा है। वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस करने और दूसरे काम करने में व्यस्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता आहूजा ने आगे कहा, मेरा बेटा डेब्यू के लिए काफी तैयारी कर रहा है सुनीता के मुताबिक वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस करने और दूसरे काम करने में व्यस्त हैंसुनीता आहूजा ने कहा,  लॉकडाउन की वजह से यशवर्धन के डेब्यू में देरी हुई है

मुंबईः गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ सकते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मानें तो पिछले 2 साल से बेटे को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसमें देरी हुई।

गौरतलब है कि गोविंदा का परिवार इन दिनों अंदरूनी झगड़े की वजह से सुर्खियों में है। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के परिवार के बीच बातचीत बंद है। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भांजे के रवैये को लेकर कहा था कि वह अपने जीवन में उसका चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती हैं। इस बीच सुनीता ने अपने बेटे को लेकर कहा है कि वह उसको जल्द लॉन्च करने वाली हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में सुनीता आहूजा ने कहा,  लॉकडाउन की वजह से यशवर्धन के डेब्यू में देरी हुई है। हम उनकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हम अच्छे प्रोडक्शन हाउस और अच्छी कहानी चाहते हैं क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म होगी।

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, मेरा बेटा डेब्यू के लिए काफी तैयारी कर रहा है। वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस करने और दूसरे काम करने में व्यस्त हैं। हम उसे जल्द ही लॉन्च करेंगे। गौरतलब है कि यशवर्धन ने साजिद नाडियावाला के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया और उन्हें ढिशूम, किक 2 और तड़प जैसी फिल्मों में सहयोग किया है। आहूजा परिवार में गोविंदा, सुनीता और यशवर्धन के अलावा बेटी टीना आहूजा भी है। खबर थी कि टीना को सलमान खान अपनी फिल्म दबंग में लॉन्च करने वाले थे लेकिन उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया। इसके बाद टीना  2015 में गिप्पी ग्रेवाल के साथ स्मीप कांग के 'सेकेंड हैंड हसबैंड' के जरिए अभिनय की शुरुआत की। फिल्म में गीता बसरा और धर्मेंद्र भी थे।

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के झगड़े की बात करें तो दोनों की बात बिल्कुल भी नहीं चल रही है। कृष्णा ने कहा था कि वह मामा और ममी से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वे मुझे माफ कर दें। “मैंने कई बार कोशिश की है लेकिन वे मेरी माफी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि जब मैं उनके बच्चे की तरह हूं तो वे मुझे माफ करने को तैयार क्यों नहीं हैं।

टॅग्स :गोविंदाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!