लाइव न्यूज़ :

गीत-संगीत के जरिए पालन-पोषण करने वाले कलाकारों पर लॉकडाउन की कड़ी मार, सरकार से मदद की जरूरत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2020 09:40 IST

आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ कलाकार शिवराज ठाकु र व वादक व निवेदक रिनेेश जाने ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि स्थिति को देखते हुए संकट में फंसे कलाकारों को आर्थिक मदद की जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्स मुख्यमंत्री व पालकमंत्री से मदद मांगी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री व पालकमंत्री से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया जाएगा। तालाबंदी होने से सभी कार्यक्रम रद्द हो गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

गीत-संगीत के जरिए अपना व परिवार का पालन-पोषण करने वाले कलाकारों पर तालाबंदी अर्थात लॉकडाउन की कड़ी मार पड़ रही है। कार्यक्रम नहीं होने से उन्हें होने वाली आय बंद हो गई है। कलाकारों के मुताबिक मार्च माह से कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन तालाबंदी होने से सभी कार्यक्रम रद्द हो गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

साथ ही उन पर व उनके परिवार पर भूखों मरने की नौबत आन पड़ी है। उन्हें आशंका सता रही है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी कुछ माह तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे। स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ कलाकार शिवराज ठाकु र व वादक व निवेदक रिनेेश जाने ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि स्थिति को देखते हुए संकट में फंसे कलाकारों को आर्थिक मदद की जाए। 

बॉक्स मुख्यमंत्री व पालकमंत्री से मदद मांगी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री व पालकमंत्री से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि नागपुर समेत विदर्भ के जिन कलाकारों का भरण-पोषण का माध्यम केवल संगीत है, ऐसे कलाकारों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने सभी कलाकारों से संपर्क करने का आह्वान किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!