लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल का गर्लफ्रेंड हरलीन से हुआ ब्रेकअप, जानिए क्या है दोनों के अलग होने का कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2019 10:04 IST

विक्की कौशल एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी निजी जिंदगी को छुपाते नहीं हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते देखे जाते हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। 2018 में राजी और संजू जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ने के बाद 2019 की शुरुआत में उरी की अपार सफलता ने एक्टर के करियर को आकाश  पर पहुंचा दिया है। 

विक्की एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी निजी जिंदगी को छुपाते नहीं हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते देखे जाते हैं। लेकिन अब विक्की के फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि उनका उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी के साथ ब्रेकअप हो गया है।

कहा जा रहा है कि हरलीन ने हाल ही में विक्की को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि हरलीन ने ऐसा क्यों किया ये साफ नहीं हुआ है लेकिन इस पर कयास और खबरों जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल के बीच एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आ गई हैं। जल्द ही फैंस विक्की और कटरीना साथ में कैमरा फेस करते दिखेंगे।

कैटरीना और विक्की कौशल फिल्म कैंपेनियन के टेप कास्ट शो में नजर आएंगे, इन दोनों की नजदीनी हरलीन को पसंद नहीं आई हैं। अभी  हालांकि ये साफ नहीं है कि आखिर हरहीन ने अचानक से विक्की को अनफॉलो क्यों किया है अब फैंस खुद विक्की से ही इस पर जवाब चाहेंगे।

हरलीन और विक्की एक कॉमन फ्रेंड के द्वारा मिले थे। उसके बाद उनकी मुलाकात अक्सर होती रही और कुछ महीनों से वह एक दूसरे को पसन्द कर रहे हैं। बता दें कि हरलीन एकता कपूर की एक वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वह कई विज्ञापन फिल्मो में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस