लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार पिता बना ये सिंगर, शेयर की बेटे की क्यूट फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 11, 2019 09:28 IST

जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल पिता बन गए हैं। गिप्पी तीसरी बार पिता बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर गिप्पी ग्रेवाल तीसरी बार पिता बन गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दीमालूम हो कि गिप्पी सिंगर के साथ- साथ एक्टर भी हैं

जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल पिता बन गए हैं। गिप्पी तीसरी बार पिता बने हैं। सिंगर के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उन्होंने खुद दी है। गिप्पी पहले से दो बेटों एकोमकार ग्रेवाल और गुरफतेह ग्रेवाल के पिता हैं।

ऐसे में अब वह तीसरे बेटे के पिता बनें हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे का नाम गुरबाज ग्रेवाल रखा है। गिप्पी ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें उनके तीनों बेटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके दोनों बड़े बेटे ब्लैक टी शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं उनका छोटा बेटा व्हाइट कपड़ों में नजर आ रहा है। इस लुक में उनके बेटे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'दूसरी चीजें हमें बदल सकती हैं लेकिन हम परिवार से ही शुरुआत करते हैं और इसी पर आकर रुकते हैं।

गिप्पी ने जैसे  ही इस बात की जानकारी दी उनको बधाइयां मिलने लगीं। फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी गिप्पी को बधाई दीं।। सिंगर बादशाह, सरगुन मेहता, गुरप्रीत घुग्गी, जरीन खान और नव बाजवा जैसे कई सेलेब्स ने बधाई दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?