लाइव न्यूज़ :

‘घोस्ट स्टोरीज' के रिलीज के पहले जोया अख्तर ने खोला राज- कहा, इसमें घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखेगी

By भाषा | Updated: December 31, 2019 12:47 IST

जोया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह उम्रदराज होने का डर, अकेलेपन और मौत का डर है। भूत-प्रेत या असाधारण घटना वाली कोई भी कहानी इंसान का असली डर है।

Open in App
ठळक मुद्दे जोया अख्तर ने कहा कि जब उन्होंने ‘‘घोस्ट स्टोरीज’’ पर काम करना शुरू किया तो उनके दिमाग में एक बात साफ थी कि वह घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखाएंगी नेटफ्लिक्स की यह हॉरर कहानियां एक जनवरी से प्रसारित होंगी।

 फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि जब उन्होंने ‘‘घोस्ट स्टोरीज’’ पर काम करना शुरू किया तो उनके दिमाग में एक बात साफ थी कि वह घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखाएंगी बल्कि ऐसी कहानी दिखाएंगी जो सच में लोगों को डराए। जोया की इस लघु कहानी में जाह्नवी कपूर एक घर में नर्स की भूमिका निभा रही हैं जिसे एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का जिम्मा दिया जाता है।

इस बुजुर्ग महिला का किरदार अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया है। जोया ने कहा कि वह अपनी कहानी को विषय पर आधारित बनाना चाहती थी जो उनके खुद के डर को दिखाए। एक साक्षात्कार में जोया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह उम्रदराज होने का डर, अकेलेपन और मौत का डर है। भूत-प्रेत या असाधारण घटना वाली कोई भी कहानी इंसान का असली डर है।’’ ‘‘गली ब्वॉय’’ की निर्देशक ने कहा, ‘‘मैं ऐसी कहानी करना चाहती थी जिससे मैं जुड़ सकूं।

मैं कई लोगों से मिली लेकिन लेखिका इंशिया मिर्जा ने समझा कि मैं क्या चाहती हूं।’’ जोया ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे एक नर्स और इलाज के लिए जरूरतमंद एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुझाई। मुझे यह पसंद आई। मैं चाहती हूं कि लोग डरने से कहीं ज्यादा इसे महसूस करें।’’ उन्होंने कहा कि जाह्नवी और सुरेखा के बीच उम्र की खाई को देखते हुए उन्हें चुना गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से सुरेखा मैम के साथ काम करना चाहती थी।

हमें ‘गली ब्वॉय’ में काम करने का मौका मिलने ही वाला था लेकिन उनकी ‘बधाई हो’ की तारीखों से तालमेल नहीं हो पाया। मैं यह नहीं कह सकती कि यह गलती थी क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। मैं जब से कास्टिंग निर्देशक बनी हूं तब से उनका काम देख रही हूं। उन्होंने इसमें जो काम किया है वह शानदार है।’’ नेटफ्लिक्स की यह हॉरर कहानियां एक जनवरी से प्रसारित होंगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?