लाइव न्यूज़ :

Ghoomketu Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अनुराग कश्यप की शानदार कॉमेडी से सजा 'धूमकेतु' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 06:57 IST

‘घूमकेतु’ इस ईद 22 मई 2020 को, विशेष रूप से जी5 पर रिलीज किया जाएगा। घूमकेतु फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देज़ी5 देश में मूल कंटेंट का सबसे बड़ा निर्माता है और मई का महीना बैक टू बैक नई रिलीज़ के साथ बेहद मनोरंजक रहा है अब 'घूमकेतु' अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है।

ज़ी5 देश में मूल कंटेंट का सबसे बड़ा निर्माता है और मई का महीना बैक टू बैक नई रिलीज़ के साथ बेहद मनोरंजक रहा है और अब 'घूमकेतु' अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म 'घूमकेतु' (Ghoomketu) अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है। घूमकेतु फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर काफी मनोरंजन से भरा हुआ है। ‘घूमकेतु’ इस ईद 22 मई 2020 को, विशेष रूप से जी5 पर रिलीज किया जाएगा

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत घूमकेतु (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) द्वारा अपनी एक स्क्रिप्ट (हॉरर जॉनर) की कहानी संतो बुआ (इला अरुण) को सुनाने के साथ होती है, लेकिन बुआ को कहानी खास पसंद नहीं आती है। वही, दिखाया जाता  है कि मुंबई में घूमकेतु  विभिन्न लोगों से अपने काम के सिलसिले में मिल रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है। दद्दा (रघुबीर यादव) एक लेखक के रूप में घूमकेतु में अपनी अस्वीकृति व्यक्त करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं भ्रष्ट पुलिस वाले (अनुराग कश्यप) को पेश किया गया है, जो घूमकेतु की तलाश में है, और उसी क्षण घूमकेतु को पता चलता है कि उसके पास खुद को सफल लेखक साबित करने के लिए केवल 30 दिन हैं। लेकिन कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि घूमकेतु और इंस्पेक्टर बडलानी दोनों इस एक दूसरे के पड़ोसी हैं लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं है! 

किसका क्या रोल

तारकीय स्टार कास्ट में घूमकेतु की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक पुलिस वाले की भूमिका में अनुराग कश्यप, घूमकेतु की बुआ की भूमिका में इला अरुण, उनके पिता की भूमिका में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। वही, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी फिल्म में विशेष कैमियो में दिखाई देंगे।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!