लाइव न्यूज़ :

जेनेलिया डिसूजा को रितेश देशमुख से शादी के बाद सुनना पड़ा था ताना, खास बातचीत में खोले राज

By अनुराग आनंद | Updated: November 29, 2020 14:51 IST

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया है कि 8 साल पहले रितेश देशमुख से शादी के बाद उन्हें ताना सुनना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देजेनेलिया डिसूजा का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अभी की बात करें तो शादी के बाद जेनेलिया पूरी तरह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक साथ की थी।

नई दिल्ली:बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा और अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों इंडस्ट्री की सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों ही कलाकार सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दांपत्य जीवन के खूबसूरत तस्वीर को साझा करते रहते हैं। 

सोशल मीडियो पर दोनों ही पति-पत्नी के काफी सारे फॉलोवर हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आती हैं, फैंस उसे वायरल कर देते हैं। 

अभी एक बार फिर से जेनेलिया डिसूजा खबरों में आ गई है। इसकी वजह यह है कि अभिनेत्री ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया है कि 8 साल पहले रितेश देशमुख से शादी के बाद उन्हें ताना सुनना पड़ा था। 

न्यूज 18 रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस डिसूजा ने खुलासा किया की शादी से पहले ही कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अब उनका करियर खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि जब उनकी शादी हो रही थी तो लोग उन्हें कहते थे कि ओह तुम शादी कर रही हो। एक लड़की के लिए उसका करियर खत्म हो जाता है।

कई लोगों की सुनी लेकिन अंत में मन में जो था वही किया-

इस दौरान उन्होंने कई लोगों को बात सुनी और उसके बाद ही तय किया कि उन्हें कोई शादी करने से नहीं रोक सकता क्योंकि वो शादी करना चाहती थीं। जेनेलिया का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे है क्योंकि वह उस दौरान भी अपने फैसले पर अड़ी रही।

शादी के बाद रितेश देशमुख व जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को दो बच्चे हैं-

यदि अभी की बात करें तो शादी के बाद जेनेलिया पूरी तरह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी है। उनके और रितेश के दो बच्चे है। जिनकी परविश में वह लगी हुई है। शादी से पहले जेनेलिया और रितेश ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

 

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने एक साथ की थी करियर की शुरुआत-

बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक साथ की थी। दोनों ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

टॅग्स :जेनेलिया डिसूज़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!