लाइव न्यूज़ :

स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक से एक्टर गौतम रोडे की पूरी हुई ये इच्छा, मेजर के लिए ऐसे की थी तैयारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 16:53 IST

अपने परफॉरमेंस के लेकर गौतम रोडे ने कहा कि मेजर समर का किरदार निभाना सम्मान की बात है। जब से मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है, मैं हमेशा से एक आर्मी मैन की भूमिका निभाना चाहता था और स्टेट ऑफ सीज के साथ, मेरी इच्छा पूरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर गौतम रोडे ने स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक में मेजर समर की भूमिका निभाई हैफिल्म में उनके किरदार को हर कोई पसंद कर रहा हैफिल्म को मिले साकारात्म रिव्यू से वे काफी खुश हैं

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर गौतम रोडे अपनी फिल्म स्टेट ऑफ सीज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में गौतम रोडे ने मेजर समीर की भूमिका निभाई है जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। एक्टर की मानें तो फिल्म को मिले साकारात्म रिव्यू की वजह से वे काफी खुश हैं।

विविध कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना और वह भी सेना के एक व्यक्ति की भूमिका में, निश्चित रूप से कोई आसान उपलब्धि नहीं है। हालांकि, गौतम ने एक दमदार प्रदर्शन के साथ पर्दे पर काम के प्रति अपने लगाव को भी साबित किया है। इसके लिए उन्हें कई सकारात्मक रिव्यू मिले हैं, और दर्शकों ने मेजर समर के रूप में उनके किरदार को काफी पसंद किया है। फिल्म उनके वॉक, बॉडी लैंग्वेज से लेकर एक्शन सीक्वेंस तक, वह एक मेजर के किरदार में एक दम फिट नजर आए हैं।

मेजर का किरदार निभाना सम्मान की बातअपने परफॉरमेंस के लेकर गौतम रोडे ने कहा कि मेजर समर का किरदार निभाना सम्मान की बात है। जब से मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है, मैं हमेशा से एक आर्मी मैन की भूमिका निभाना चाहता था और स्टेट ऑफ सीज के साथ, मेरी इच्छा पूरी हुई है। यह कैरेक्टर बेहद गहरा है और इसके लिए मुझे सही मेंटल फ्रेमवर्क में भी होने की आवश्यकता थी।

गौतम रोडे ने अपने किरदार को बनाने को लेकर कहा कि बहुत से लोग नहीं जानते हैं, लेकिन हमारे पास भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल सेन थे, जो एक सेना के आदमी का सबसे प्रामाणिक प्रतिनिधित्व कैसे हो, इस पर हमारा मार्गदर्शन करने के लिए सेट पर मौजूद थे। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि दर्शकों ने इसे किस तरह अपना प्यार और सराहना दी है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!