लाइव न्यूज़ :

गौहर खान के पिता जफर अहमद खान नहीं रहे, नम आंखों से दी विदाई, एक्ट्रेस ने कहा-उन्हें दुआओं में याद रखना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2021 21:16 IST

गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का इन्तेकाल हो गया. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. 

Open in App
ठळक मुद्देशोक में अपनी फोटो हटाकर मोमबत्ती की फोटो लगाई है.गौहर के पिता को कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. गौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी.

मुंबईः अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया.

इस दौरान गौहर और उनके पति जैद दरबार भी नजर आए. गौहर अपने पिता के काफी करीब थीं. पिता के यूं चले जाने से वह काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम डीपी भी बदल दी है और शोक में अपनी फोटो हटाकर मोमबत्ती की फोटो लगाई है.

गौहर के पिता को कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. गौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी. अभिनेत्री ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार के साथ निकाह किया है.

शादी के 2 महीने बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गौहर के पिता जफर अहमद खान बीमार चल रहे थे. उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. जिसके बारे में गौहर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देती रहती थीं.

गौहर बीते कुछ दिनों से अपने फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं. उनके अंतिम संस्कार में  गौहर खान और उनके पति जैद दरबार मौजूद रहे. जैद के भाई भी मौजूद थे. वर्सोवा में उनको अंतिम विदाई दी गई.

गौहर ने भी सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीर शेयर करके इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा- मेरे हीरो. आपकी तरह कोई भी कभी नहीं हो सकता है. मेरे पिता का निधन हो गया है. वह एक बहुत ही खूबसूरत आत्मा थे और हमेशा रहेंगे. मैं आपसे हमेशा बहुत प्यार करूंगी और कभी भी एक परसेंट भी आपकी तरह नहीं पाऊंगी. अपनी दुआओं में उन्हें याद रखना.

पिता के निधन के बाद से गौहर खान काफी दुखी हैं। वे अपने पिता के काफी करीब थीं। गौहर की शादी में उनके माता-पिता दोनों शरीक हुए थे.  कई तस्वीरों में उन्हें गौहर और जैद दरबार के साथ देखा गया था. पिता के निधन से दुखी गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल दी है.

शोक में अपनी फोटो हटाकर एक मोमबत्ती की फोटो लगा दी.आपको बतात दें  जैद दरबार ने अपने ससुर के लिए एक दिन पहले तस्वीर साझा करते हुए उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे ससुर को दुआओ में याद रखिएगा.

ऊपरवाला उन्हें अच्छी सेहत दें। वो एक बेहतरीन इंसान हैं'गौहर ने दिसंबर 2020 में ज़ैद दरबार के साथ निकाह किया था. गौहर खान को आखिरी बार वेब शो टंडव में देखा गया. उन्होंने डिंपल कपाड़िया (अनुराधा) की सचिव की भूमिका निभाई. सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था.

टॅग्स :गौहर खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?