लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले पर बोले गजेंद्र चौहान- सुप्रीम कोर्ट ने CBI को केस सौंपकर जनभावना की कद्र की

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2020 17:36 IST

एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन और एक्टर गजेंद्र चौहान ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ये केस CBI को सौंपकर जनभावना की कद्र की है।

Open in App
ठळक मुद्दे34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। मगर फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी क्रम में सभी दिवंगत अभिनेता के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन और एक्टर गजेंद्र चौहान का बयान सामने आया है।

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

सुशांत मामले में उनका कहना है, 'सुप्रीम कोर्ट ने ये केस सीबीआई को सौंपकर जनभावना की कद्र की है। सीबीआई  ने मुंबई पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द दूध का दूध पानी का पानी होगा। जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।' वैसे गजेंद्र चौहान अकेले सेलेब्रिटी नहीं हैं, जोकि सीबीआई जांच को सही ठहरा रहे हैं। उनसे पहले कई सेलेब्स सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ कर चुके हैं। 

मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था। बता दें, सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। 

इसके बाद रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच