लाइव न्यूज़ :

Gadar 2, 7 Days Box Office Collection: 300 करोड़ के करीब पहुंची गदर 2 की कमाई, सातवें दिन गदर 2 और OMG 2 ने कमाए इतने करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2023 10:33 IST

Gadar 2 7 Days Box Office Collection: गदर 2 ने छठवें दिन 32.37 करोड़ का संग्रह किया। ऐसे में गदर 2 अबतक कुल  283.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में 338 का कलेक्शन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गदर 2 ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 22 करोड़ (अनुमानित) की कमाई की। गदर 2 ने दुनियाभर में 338 का कलेक्शन किया है।

Gadar 2 7 Days Box Office Collection: गदर 2 सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शक थिएटर्स में भर-भर कर पहुंच रहे हैं। भारत माता के नारे लगा रहे हैं और गदर 2 पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है। यही कारण है कि महज 7 दिनों में गदर 2 ने 300 करोड़ के करीब पहुंच गई। हालांकि कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन कोरनाकाल के बाद की यह ऐसी फिल्म बन गई है जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 22 करोड़ (अनुमानित) की कमाई की। यह अबतक की सबसे कम कलेक्शन है। गदर 2 ने रिलीज के दिन 40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 43.08 करोड़, तो तीसरे और चौथे दिन 51.7 करोड़ और 38.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांचवे दिन गदर 2 ने 55.4 करोड़, छठवें दिन 32.37 करोड़ का संग्रह किया। ऐसे में गदर 2 अबतक कुल  283.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में 338 का कलेक्शन किया है।

बात करें ओएमजी 2 की तो सातवें दिन इसने 5.25 करोड़ की कमाई की। रिलीज के दिन इसने 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़, पांचवें और छठवें दिन क्रमशः 17.1 और 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में यह फिल्म 84.72 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में इसने 111.8 करोड़ कमाए हैं।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसनी देओलअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल