लाइव न्यूज़ :

भक्ति में लीन सारा अली खानः भगवान केदारनाथ के बाद महाकाल मंदिर पहुंची अभिनेत्री, भस्म आरती में हुईं शामिल, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: May 31, 2023 10:25 IST

सारा अली खान पिछले दिनों उत्तराखंड स्थित भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंची जहां भस्म आरती में शामिल हुईं।वीडियो में अभिनेत्री नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही हैंं।

उज्जैनः अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई जहां वह भस्म आरती में शामिल हुईं। सामने आए वीडियो में सारा महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में भक्ति में लीन नजर आईं। गौरतलब है कि सारा अली खान पिछले दिनों उत्तराखंड स्थित भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु ने बताया कि सारा बाबा महाकाल की भक्त हैं वह समय मिलते ही दर्शन करने आती रहती हैं। आज सुबह भी वह भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भस्म आरती में शामिल होने के बाद सारा कोटि तीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने एक घंटे तक ओम नमः शिवाय का जाप किया। इसके बाद वह महाकाल मंदिर में प्रातः सात बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुईं। गौरतलब है कि सारा भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह केदारनाथ और महाकाल मंदिर अक्सर जाती रहती हैं।

पिछले दिनों वह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए थे। दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने लिखा थाः जब मैं पहली बार केदारनाथ आई थी तब मैंने जिंदगी में कभी भी कैमरे का सामना नहीं किया था। यहां तक कम ही लोग आ पाते हैं और जो आते हैं वो काफी खुशनसीब होते हैं। मैं भी उन लोगों में से हूं क्योंकि मैं केदारनाथ तक आ पाई हूं।

गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार अपने पारिवारिक मित्र सुमित अदालका के साथ हेलीकॉप्टर से सुबह केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

फिल्म अभिनेता हैलीपेड से बिना जूते पहने नंगे पांव चलकर मंदिर तक पहुंचे थे जहां उन्होंने भोले बाबा के दर्शन के किए और पूजा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से योगेंद्र सिंह ने उन्हें बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। दर्शन के बाद अक्षय ने कहा था कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन करके वह बहुत अभिभूत हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया था।

टॅग्स :सारा अली खानमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

क्रिकेटपृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?