लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के लिए 2020 हो रहा है काल साबित, इरफान से लेकर ऋषि तक- 34 दिनों में 10 सेलेब्स कह चुके दुनिया को अलविदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 12:19 IST

इरफान खान से लेकर ऋषि कपूर तक का निधन 2020 में हो चुका है। चंद दिनों में ही कई सेलेब्स ने एक एक करके हमें हमेशा के लिए छोड़ दिया है-

Open in App
ठळक मुद्दे10 मई को टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया थाइरफान के निधन से फैंस उभर भी नहीं पाए थे, कि एक दिन बाद यानि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था

2020 देश के लिए काफी बुरा वक्त लेकर आया है। इस दिनों  देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी एक एक करके हमें छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में संगीतकार वाजिद खान के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।  अभी 5 नहीने की इस साल को गुजरे हैं और कई दिग्गज सितारे हमने खो दिए हैं। आइए जानते हैं इन 34 दिनों में हमने कितने सितारो को खोया है-

इरफान खान

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिग का लोहा मनवाने वाले इरफान का निधन 29 अप्रैल को हुआ। इरफान 2018 से  न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। निधन से पहले तबियत खराब होने पर एक्टर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां एक्टर का देहांत हो गया था।

ऋषि कपूर

इरफान के निधन से फैंस उभर भी नहीं पाए थे, कि एक दिन बाद यानि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।वो कैंसर (Leukemia) से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वो बीमारी से जंग नहीं जीत पाए।

मनमीत ग्रेवाल

नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को खुदकुशी कर ली थी। 32 वर्षीय अभिनेता अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

मोहित बघेल

रेडी फिल्म में काम करने वाले मोहित बघेल ने 23 मई को इस दुनिया को छोड़ा।मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल ही थी। मोहित ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। 

योगेश गौर

29 मई को बॉलीवुड को एक से एक शानदार गाने देने वाले योगेश गौर हम सबको छोड़कर चले गए। उनके निधन से बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा ।

 

अभिजीत

शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के अहम सदस्य अभिनात की निधन 15 मई को हो गया था। अभिजीत के निधन की जानकारी खुद शाहरुख खान ने दी थी। शाहरुख ने बताया था कि वह कितना दुखी हैं।

सचिन कुमार

सीरियल 'कहानी घर घर की' के अभिनेता सचिन कुमार का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन लगते थे। 

साई गुंडेवर

'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया था। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे

अमोस

अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस ने 12 मई को अंतिम सांस ली। वो 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। अमोस की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।  

शफीक अंसारी

10 मई को टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया था। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक ने 'क्राइम पेट्रोल' में विभिन्न किरदार किए। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपइरफ़ान खानऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !