लाइव न्यूज़ :

आज भगत सिंह, उधम सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्ग में रो रहे होंगे, कंगना के बयान पर भड़के अभिनेता, स्वरा भास्कर ने भी लगाई क्लास

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 12:32 IST

कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट में कहा कि  1947 में मिली आजादी भीख थी, असली आजादी 2014 में मिली। कंगना रनौत के इस बयान पर बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनेता और इंटरनेट यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने बयान दिया कि भारत को 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थीकंगना ने कहा कि असली आजादी 2014 में मिली

नई दिल्लीःकंगना रनौत के हालिया एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल कंगना ने एक साक्षात्कार में कहा कि  1947 में मिली आजादी भीख थी, असली आजादी 2014 में मिली। 

कंगना रनौत के इस बयान पर बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनेता और इंटरनेट यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) ने कंगना को जहां बेवकूफ करार दिया वहीं स्वरा भास्कर ने कंगना के बयान पर तालियां बजानेवालों को निशाने पर लिया है।

टाइम्स नाउ के समिट में कंगना रनौत ने कहा कि ‘सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।’

कंगना के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा कर उनकी आलोचना की जा रही है। केआरके ने कंगना को बवकूफ बताते हुए कहा कि आज भगत सिंह और उधम सिंह स्वर्ग में रो रहे होंगे।

अभिनेता ने ट्वीट में लिखा- बेवकूफ कंगना ने कहा कि भारत को 1947 में आज़ादी नहीं मिली थी! वो वाली आजादी तो भीख थी। दरअसल भारत को 2014 में आजादी मिली थी। आज भगत सिंह, उधम सिंह आदि जैसे सभी स्वतंत्रता सेनानी यह सुनकर स्वर्ग में रो रहे होंगे।

उधर समिट में कंगना के बयान पर तालिया बजानेवालों पर निशाना साधते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘कौन हैं वो बेवकूफ लोग जिन्होंने इस बात को सुन कर तालियां बजाना शुरू कर दिया। मैं जानना चाहती हूं।’ 

टॅग्स :कंगना रनौतस्वरा भाष्करकमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!