लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह बने किरण गोसावी के खिलाफ दर्ज हुई चौथी FIR, आर्यन संग सेल्फी हुई थी वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: October 18, 2021 16:14 IST

पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी 2018 में गोसावी के संपर्क में आए थे और उन्हें मलेशिया के कुआलालंपुर में होटलों में नौकरी देने के बहाने कथित तौर पर 1.65 लाख रुपये ठगे गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रूज पोज ड्रग्स मामले में गवाह बने किरण गोसावी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई हैजालसाझी और धोखाधड़ी मामले में अबतक गोसावी के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज की गई है

मुंबईः शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान संग सेल्फी लेने और क्रूज पोत पर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गोसावी के खिलाफ अबतक कुल चार प्राथमिकी दर्ज  हो चुकी है। गौरतलब है कि मामले में गोसावी के खिलाफ दो साल पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में केलवा पुलिस ने पालघर में रविवार को ही प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी 2018 में गोसावी के संपर्क में आए थे और उन्हें मलेशिया के कुआलालंपुर में होटलों में नौकरी देने के बहाने कथित तौर पर 1.65 लाख रुपये ठगे गए थे। शिकायत में लिखा गया है कि गोसावी ने पीड़ितों से पैसे लेकर कथित तौर पर फर्जी टूरिस्ट वीजा और फ्लाइट टिकट सौंपे थे। पीड़ित जब एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने गए थे, तो सीआईएसएफ अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों और टिकटों की जांच के बाद उन्हें मना कर दिया।

इसके बाद दोनों ने केलवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन तीन साल बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई आपराधिक मामला दर्ज किया। हालांकि रविवार को किरण गोसावी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई। 

बता दें. गोसावी का नाम तब सामने आया था जब आर्यन खान के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और माना जा रहा था कि वह एनसीबी के अधिकारी हैं। तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब एनसीबी को तब स्पष्ट करना पड़ा कि वह एजेंसी से जुड़ा नहीं है। हालाँकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि गोसावी का आपराधिक इतिहास है। इसके बाद एनसीबी के अधिकारियों ने एक और बयान जारी किया और कहा कि गोसावनी एक निजी जासूस और एक प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक है और क्रूज मामले में ड्रग्स के 10 स्वतंत्र गवाहों में से एक है।

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!