लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Becoming' 6 मई को होगी रिलीज, टीजर किया गया पेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 12:38 IST

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा (Michelle Obama) पर बनी बेहद गोपनीय डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स (Netflix) पर छह मई से पूरी दुनिया में दिखाई जाएगी

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा (Michelle Obama) को भला कौन नहीं जानता है।मिशेल ओबामा पर एक डाक्यूमेंट्री पेश की जा रही है।

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा (Michelle Obama)  को भला कौन नहीं जानता है। मिशेल ओबामा पर एक डाक्यूमेंट्री पेश की जा रही है।मिशेल ओबामा (Michelle Obama) पर बनी बेहद गोपनीय डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स (Netflix) पर छह मई से पूरी दुनिया में दिखाई जाएगी। इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस डाक्यूमेंट्री का टीजर हाल ही में रिलीज  कर दिया गया है।

खबर के अनुसार इस डॉक्यूमेंट्री का नाम मिशेल ओबामा के बेहद लोकप्रिय संस्मरण बीकमिंग के (Becoming) नाम पर ही है । साथ ही  इसमें उनके जीवन के पहलुओं को पेश किया जाएगा। बीकमिंग का निर्माण, सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर ऑस्कर विजेता अमेरिकन फैक्टरी बनाने वाली निर्माता कंपनी हायर ग्राउंड ने किया है।नेटफ्लिक्स ने बीकॉमिंग पर पहली नज़र पेश की है कि जिसमें उनसे जीवन के इस चरण में "नया ट्रैक" खोजने के लिए अपनी यात्रा की शुरुआत में फिलाडेल्फिया में युवा महिलाओं के साथ अपने जीवन पर चर्चा कर रहे हैं। ये डाक्यूमेंट्री 6 मई को पेश कर दी जाएगी।

यह कंपनी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला की है जिनका नेटफ्लिक्स के साथ विशेष समझौता है. इस डॉक्यूमेंट्री के साथ चलचित्रकार नादिया हॉलग्रेन निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्हें ट्रबल द वॉटर पर अपने काम के लिए प्रसिद्धि प्राप्त है।

मिशेल ओबामा ने एक बयान में कहा, “जो महीने मैंने यात्रा करने, लोगों से मिलने और उनके साथ जुड़ने में बिताए, वे मेरे मन में यह विचार लेकर आए कि हममें क्या कुछ समान एवं वास्तविक है ।’’ पूर्व प्रथम महिला ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर भी बात की। उन्होंने कहा, “शांत चित्त या आशावान रहना इन दिनों मुश्किल है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरी तरह आपको नादिया ने जो बनाया है उसे देखकर खुशी और थोड़ी सी राहत मिलेगी। क्योंकि वह असाधारण प्रतिभा की धनी हैं, ऐसी इंसान जिनकी शूटिंग के प्रत्येक हिस्से में बुद्धिमता और दूसरों के लिए करुणा दिखती है।

टॅग्स :बराक ओबामाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!