लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में पकड़ी गई बड़ी गलती!

By अनिल शर्मा | Updated: October 18, 2021 10:02 IST

पोस्टर में अक्षय गोरखा की ड्रेस पहने हुए खुकरी (हथियार) के साथ नजर आए थे। तस्वीर को साझा करते उन्होंने लिखा था, कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरक कहानियां आती हैं कि आप उन्हें बनाना ही चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखा के इस पोस्टर में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (रिटायर्ड) माणिक एम. जॉली ने खामी निकालीजॉली ने लिखा- कृपया खुकरी को ठीक करें। दूसरी तरफ तेज धार है। यह तलवार नहीं है। गलती को अक्षय ने भी स्वीकार किया और इस तरफ ध्यान दिलाने के लिए मेजर के प्रति आभार व्यक्त किया

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में एक बड़ी गलती सामने आई है। अक्षय कुमार ने यह पोस्टर 15 अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था। पोस्टर में अक्षय गोरखा की ड्रेस पहने हुए खुकरी (हथियार) के साथ नजर आए थे। तस्वीर को साझा करते उन्होंने लिखा था, कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरक कहानियां आती हैं कि आप उन्हें बनाना ही चाहते हैं। गोरखा - महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर ऐसी ही एक फिल्म है। एक आइकन की भूमिका निभाने और इस विशेष फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित।

अब गोरखा के इस पोस्टर में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (रिटायर्ड) माणिक एम. जॉली ने खामी निकाली। और अक्षय कुमार ने भी उसका जवाब दिया है। रिटायर्ड मेजर ने पोस्टर में गलती की तरफ ध्यान दिलाते हुए लिखा- “प्रिय अक्षयकुमार जी, एक पूर्व गोरखा अधिकारी के रूप में, इस फिल्म को बनाने के लिए आपका धन्यवाद। हालांकि, विवरण मायने रखता है।

जॉली ने आगे लिखा- कृपया खुकरी को ठीक करें। दूसरी तरफ तेज धार है। यह तलवार नहीं है। पूर्व सैन्य अधिकारी माणिक एम. जॉली ने गोरखा के पोस्टर के साथ खुकरी की तस्वीर भी संलग्न की और लिखा- खुकरी ब्लेड के अंदरूनी हिस्से से वार करता है। धन्यवाद!

इस गलती पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए लिखा, प्रिय मेजर जॉली, इसे इंगित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म बनाते समय हम अत्यधिक सावधानी बरतेंगे। मुझे गोरखा बनाने पर बहुत गर्व और सम्मान है। इसे वास्तविकता के सबसे करीब लाने के लिए किसी भी सुझाव की सबसे अधिक सराहना की जाएगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच