लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में मांगी गई अमिताभ-अभिषेक बच्चन के लिए दुआ, 11 पंडितों ने किया महाकाल मंदिर में ‘महामृत्युंजय जाप’

By भाषा | Updated: July 12, 2020 21:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल मंदिर के मुख्य पंडित दिनेश गुरु त्रिवेदी और रमण त्रिवेदी के नेतृत्व में 11 पंडितों ने यह जाप कियागुरु ने बताया कि यह जाप तुरंत फल देता है

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (77) और उनके अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए रविवार सुबह ‘महामृत्युंजय जाप’ किया गया। महाकाल मंदिर के मुख्य पंडित दिनेश गुरु त्रिवेदी और रमण त्रिवेदी के नेतृत्व में 11 पंडितों ने यह जाप किया। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

पंडित दिनेश गुरु ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए 11 पंडितों ने रविवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे तक महामृत्युंजय जाप किया।’’ उन्होंने कहा कि हमने इन दोनों अभिनेताओं की फोटो महाकाल पर रख कर पंचामृत दूध, दही, घी, शक्कर एवं जल का अभिषेक कर यह जाप किया। गुरु ने बताया कि यह जाप तुरंत फल देता है। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा कि जब अमिताभ बच्चन पहले भी संकट में आये थे, तब भी इसी तरह की पूजा महाकाल मंदिर में की गई थी। गुरु ने बताया कि जब तक वे स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक ब्राह्मणों द्वारा महाकाल मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ उनके ठीक होने के लिए पूजा-पाठ जारी रहेगी। अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इन दोनों ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी है। दोनों को कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनकोरोना वायरसमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?