लाइव न्यूज़ :

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के फिल्म सेट पर लगी आग, जल गया दो करोड़ का सामान

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 17:04 IST

Sye Raa Narasimha Reddy फिल्म की बात करें तो फिल्म पुराने फ्रीडम फाइटर Vuyyalavada Narasimha Reddy पर बनाई जा रही है। जिसमें सुपरस्टार चिरंजीवी लीड किरदार में हैं। 

Open in App

तेलगू फिल्म के सुपरस्टार और कांग्रेस के पूर्व एमपी के चीरंजीवी के फिल्म के सेट पर बड़ी दुर्घटना घट गई। शुक्रवार को Sye Raa Narasimha Reddy सेट पर भीषण आग लग गई। जिसके कारण करीब दो करोड़ के शूटिंग से जुड़े समानों का भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में कैमियो करने जा रहे अमिताभ बच्चन ने इस घटना के बाद अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी। 

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि हैदराबाद में चल रही इस शूटिंग के तैयारियों के चलते ही सेट पर आग लग गई। जिसमें दो करोड़ के सामान जलकर खाक हो गए। इसी फिल्म से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना साउथ फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

पुलिस ने ये भी बताया कि चिंरजीवी के ब्रदर इन लॉ अल्लु अर्विंद के फॉर्म हाउस पर फिल्म के सेट के लिए इस किले को बनाया गया था। जहां शुक्रवार को शूटिंग किया जाना था। गुरुवार तक फिल्म की शूटिंग देर तक चली मगर रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार की सुबह आग लगी है। 

आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही लोगों को आग के बारे में पता चला इसे बुझाने के लिए एक दस्ता जल्द से जल्द बुलाया गया। मगर तब तक करोड़ो का नुकसान हो चुका था। वहीं फिल्म की बात करें तो फिल्म पुराने फ्रीडम फाइटर Vuyyalavada Narasimha Reddy पर बनाई जा रही है। जिसमें सुपरस्टार चिरंजीवी लीड किरदार में हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?