लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर दर्ज हुई FIR, 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2025 12:20 IST

Open in App

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। वाराणसी के कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर बुधवार को यह मामला दर्ज किया गया है। वाराणसी के व्यवसायी विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉस' में निवेश के नाम पर उनके मुवक्किल के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में विशाल की मुलाकात मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद फिल्म बनाने के सिलसिले में उनकी कई लोगों से मुलाकात हुई। वकील ने बताया कि इस दौरान विशाल से फिल्म के निर्माण में निवेश करने का आग्रह किया गया और बदले में मुनाफे में हिस्सा देने का वादा किया गया।

आशीष ने कहा कि इस दौरान विशाल की पवन सिंह के साथ भी बैठक कराई गई थी। वकील ने कहा कि विशाल ने झांसे में आकर अपनी और अपने भाई की कंपनी से करीब 32.60 लाख रूपये अलग-अलग खाते में जमा कराए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2018 में विशाल को फिल्म का निर्माता घोषित करके 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया गया, जिसके बाद विशाल ने फिल्म के निर्माण में 1.25 करोड़ रूपये और लगाए। वकील ने कहा कि बाद में फिल्म चलने पर निवेशक को उसका मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया। विशाल का आरोप है कि हिस्सा मांगने पर पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस मामले में कैंट थाने और पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की। पुलिस के कार्यवाही न करने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कैंट पुलिस को पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ घोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस