लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: March 8, 2018 02:41 IST

एफआईआर दर्ज कर लिया है। हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला ने ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: शिमला पुलिस ने बुधवार (7 मार्च ) को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि जितेंद्र ने जनवरी 1971 में उसके साथ घटना को अंजाम दिया था।   तब वह केवल 18 साल की थीं और जितेंद्र की उम्र 28 साल थी। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

शिमला के एसपी ओमापति जामवाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया 'अभी एफआईआर दर्ज कर लिया है। हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला ने ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए वह पीड़िता को बुलाकर उसका बयान दर्ज करा सकते हैं। क्योंकि अभी मामला सिर्फ मिले ई-मेल के आधार पर ही दर्ज किया गया है।  

बता दें कि यह आरोप जितेंद्र की चचेरी बहन ने लगाया है। महिला का आरोप है कि जितेंद्र उन दिनों अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली से शिमला आए थे।   जहां वह पीड़िता से मिलने के लिए उसके कमरे में आए।   और उसी दौरान उन्होंने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद जितेंद्र को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी जिससे उनका बयान भी दर्ज किया जा सके।   

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!