लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर पर अपमानजनक ट्वीट कर बुरे फंसे एक्टर कमाल आर खान, FIR दर्ज

By भाषा | Updated: May 21, 2020 18:41 IST

एक अधिकारी ने बताया कि युवा सेना की कोर समिति के सदस्य राहुल कनाल ने अभिनेता के अपमानजनक ट्वीटों को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी जिसके आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से चल बसे थे। उनसे एक दिन पहले 29 अप्रैल ही को इरफान खान गुजर गये थे।अधिकारी ने कहा कि कमाल आर खान ने 28 अप्रैल को इरफान खान को निशाना बनाया था, अगले दिन इरफान खान चल बसे थे।

दिवंगत अभिनेताओं-- ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

एक अधिकारी ने बताया कि युवा सेना की कोर समिति के सदस्य राहुल कनाल ने अभिनेता के अपमानजनक ट्वीटों को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी जिसके आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

 उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को खान ने ट्विटर पर ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की कथित रूप से घोषणा की और कहा कि अभिनेता को नहीं मरना चाहिए क्योंकि शराब की दुकानें शीघ्र ही खुलने वाली हैं। अधिकारी ने कहा कि कमाल आर खान ने 28 अप्रैल को इरफान खान को निशाना बनाया था, अगले दिन इरफान खान चल बसे थे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने दोनों दिवंगत अभिनेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भादसं की संबंधित धाराओं के तहत कमाल आर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

मामले की जांच चल रही है। ऋषि कपूर 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से चल बसे थे। उनसे एक दिन पहले 29 अप्रैल ही को इरफान खान गुजर गये थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल