लाइव न्यूज़ :

कविता कौशिक को पति ने किया 'किस' तो रोमांटिक हुईं एक्ट्रेस, लिखा- आदमी ऐसा ढूंढो जो तुम्हें रानी बना कर रखे

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 21:16 IST

एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाती रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों का इंतजार बेसब्री के साथ करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों के इस रोमांटिक तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।कविता कौशिक अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

टीवी सीरियल एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोमवार को कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पति कविता को किस करते नजर आ रहे हैं। कविता कौश‍ि‍क इससे पहले भी कई बार अपनी हॉट तस्वीरों को शेयर करती रही हैं। जिसकी वजह से कविता काफी बार ट्रोल भी हुई हैं।

इसके बावजूद इन सब चीजों की परवाह ना करते हुए भी कविता कौशिक अपनी तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं हटती हैं। इस समय कविता अपने पति रोनीत बिस्वास के साथ लॉकडाउन का एंजॉय कर रही हैं। कविता ने पति रोनित बिसवास के साथ फोटो शेयर की है, इसमें रोनित कविता को किस कर रहे हैं। कविता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आदमी ऐसा ढूंढो जो खुद भले राजा ना हो, लेकिन तुम्हें रानी बना के रखे।

इन दोनों के इस रोमांटिक तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कविता कौशिक अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। कविता ने टीवी शोज 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम' जैसे कई सीरियल में काम किया है। कौशिक ने जनवरी 2017 में अपने दोस्त रोनित बिस्वास के साथ शादी की थी। कविता ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'एक हसीना थी' से किया था।

 

टॅग्स :कविता कौशिकबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!