लाइव न्यूज़ :

जीजा को लॉन्च करेंगे सलमान खान, 'लवरात्रि' होगा फिल्म का नाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 18:23 IST

आयुष शर्मा सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। उन्होंने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया।

Open in App

सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'लवरात्रि' की घोषणा की। इस फिल्म के साथ वह अपने  जीजा आयुष शर्मा को अभिनेता के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं।

बतौर प्रोड्यूसर यह सलमान खान की अगली फिल्म होगी। एसकेएफ (सलमान खान फिल्म्स) के तहत रिलीज होने वाली यह पांचवीं फिल्म होगी। इसके निर्देशक अभिराज मिनवाला होंगें ।

सलमान ने गुरुवार को ट्वीट किया, "एसके फिल्म्स प्रोडक्शन की पांचवीं फिल्म 'लवरात्रि' से आयुश शर्मा को पेश करते हुए खुशी महसूस हो रही है। यह अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित होगी। अधिक विवरण जल्द दिया जाएगा।"

 

बता दें की आयुष सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। उन्होंने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "धन्यवाद भाई। इस यात्रा के लिए अभिभूत हूं। विश्वास नहीं है कि यह हो रहा है। 'लवरात्रि' के लिए उत्साहित हूं।"

 

रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष ने वर्कशॉप में जाना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं हुई है। फिल्म गुजरात बेस्ड लव स्टोरी है।

अर्पिता और आयुष वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका आहिल नाम एक बेटा भी है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड स्टार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार