लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, पढ़ें पूरी खबर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2025 11:20 IST

Operation Sindoor Film: भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, पढ़ें पूरी खबर...

Operation Sindoor Film: भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है। इस बीच, भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए), भारतीय फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएफपीए) को 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म शीर्षक के पंजीकरण के लिए ढेरों आवेदन मिले हैं।

आईएमपीपीए के सचिव अनिल नागरथ ने बताया, "हमें 30 से ज्यादा शीर्षकों के आवेदन मिले हैं। यह संख्या 50-60 तक पहुंच सकती है। ज्यादातर लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'मिशन सिंदूर' नाम के लिए आवेदन कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक से अधिक शीर्षक के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन जो पहले आवेदन करता है, वही शीर्षक पाता है। प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता इन शीर्षकों को पंजीकृत कराकर इस विषय पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह भारत के लिए गर्व का विषय है। नागरथ ने बताया कि अतीत में उन्हें करगिल, उरी, कुंभ और अन्य शीर्षक के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। फिलहाल जिन शीर्षकों के लिए आवेदन किया जा रहा है उनमें 'हिंदुस्तान का सिंदूर', 'मिशन ऑपरेशन सिंदूर' और 'सिंदूर का बदला' भी शामिल हैं। पहलगाम के नाम पर 'पहलगाम: द टेरर अटैक', 'पहलगाम अटैक' और अन्य शीर्षकों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं । सूत्रों के अनुसार, 2016 के उरी हमले और भारत के जवाबी हमलों पर आधारित 2019 की फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" का निर्देशन करने वाले आदित्य धर के साथ साथ अभिनेता सुनील शेट्टी, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित, प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उपर्युक्त शीर्षकों के लिए आवेदन किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीभारतीय सेनाPakistan Armyइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?