लाइव न्यूज़ :

वासु भगनानी को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोप में फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2018 15:29 IST

भगनानी ने पहले दावा किया था कि उन्हें अरोड़ा की कंपनी क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट द्वारा ‘फन्ने खां’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्मों के समानांतर अधिकार दिए गए हैं।

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबरः मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिल्मकार वासु भगनानी को 32 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में बॉलीवुड निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, अरोड़ा ने एक फिल्म के विशेष अधिकार के लिए भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट से पैसे लिए थे। अरोड़ा ने एक ही फिल्म के विशेष अधिकार के लिए कई अन्य निवेशकों से भी पैसे ले लिए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा करते हुए अरोड़ा ने किसी निवेशक को दूसरे निवेशक से विशेष अधिकार के लिए हासिल किए गए पैसे के बारे में जानकारी नहीं दी और अनुबंध का उल्लंघन किया। अरोड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और 10 दिसंबर तक के लिए उसे ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया गया है।

भगनानी ने पहले दावा किया था कि उन्हें अरोड़ा की कंपनी क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट द्वारा ‘फन्ने खां’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्मों के समानांतर अधिकार दिए गए हैं। शनिवार को भगनानी से संपर्क नहीं हो सका।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!