लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किए जाने पर भड़के फिल्ममेकर, पंजाब बीजेपी से साथ खड़े होने का किया आह्वान, परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 13:41 IST

पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर अशोक पंडित ने तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की हैबग्गा के परिवार ने तेजिंदर के अपहरण की बात कहते हुए दिल्ली पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई है

नई दिल्लीः पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किए जाने को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नाराजगी जाहिर की है। फिल्ममेकर ने ट्विटर पर पंजाब के भाजपा नेताओं को इसके खिलाफ खड़े होने के आह्वान किया है। इसके साथ ही अशोक पंडित ने तेजिंदर बग्गा के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

अशोक पंडित ने बीजेपी पंजाब ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा, मुझे यकीन है बीजेपी पंजाब और वे सभी जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं, पूरी ताकत से खड़े होंगे और आगे तेजिंदर बग्गा और उनके परिवार के सदस्यों को शारीरिक और मानसिक यातना नहीं देंगे। उनको पूरी सुरक्षा और चिकित्सा और नैतिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

वहीं बग्गा को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बग्गा के पिता ने शिकायत की कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गापंजाबअरविंद केजरीवालBJPदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?