लाइव न्यूज़ :

Samrat Prithviraj: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद मध्य प्रदेश में “सम्राट पृथ्वीराज” टैक्स फ्री, अमित शाह और सीएम योगी ने फिल्म देखी, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मौजूद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2022 21:23 IST

Samrat Prithviraj: "सम्राट पृथ्वीराज" फिल्म यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, सोनू सूद भी हैं। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर अभिनीत यह ऐतिहासिक फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं।फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई।उत्तर प्रदेश में यह फिल्म कर मुक्त हो गई।

Samrat Prithviraj:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” देखी और फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह फिल्म कर मुक्त हो गई।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां एक विशेष स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखी। शाह ने अपने परिवार के सदस्यों, कई केंद्रीय मंत्रियों, केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और अन्य मेहमानों के साथ मध्य दिल्ली के एक सिनेमा हॉल में 12वीं सदी के राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरता को दर्शाने वाली फिल्म देखी। पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव सहित केंद्रीय मंत्रियों ने फिल्म विशेष शो देखा।

इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन यहां लोक भवन में किया गया था और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी मौजूद थे। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर (देहात) के दौरे पर आ रहे हैं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर में रहने की वजह से योगी फिल्म देखने देर से पहुंचे।

'सम्राट पृथ्वीराज' में संजय दत्त, सोनू सूद ने भी अभिनय किया है। साथ ही ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर ने भी इसके जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर भी मौजूद थे।

फिल्म के बाद दर्शकों से बात करते हुए शाह ने कहा कि भारत सदियों से बाहरी आक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है। शाह ने कहा कि पृथ्वीराज ने देश की संप्रभुता और भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। गृह मंत्री ने कहा ''महिला अधिकारों का समर्थन करने वालों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।'' उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2014 में सत्ता में आने के बाद सांस्कृतिक पुनरुत्थान का एक युग शुरू हुआ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म टैक्स फ्री होगी। सोशल मीडिया पर इस आशय की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?