लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड को एक और झटका, 'काला सोना' जैसी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक हरीश शाह का निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2020 12:41 IST

पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री का एक और जाना-पहचाना नाम रहे प्रोड्यूसर डायरेक्टर हरीश शाह का मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। हरीश 76 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मों से दूर होकर हरीश ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते थे।ट्विटर पर वे अक्सर अपने विचार और निजी जीवन के बारे में भी जानकारी अपडेट करते रहते थे।

फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्माता हरीश एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हरीश के भाई ने कैंसर होने की बात पर मुहर लगाई। हरीश शाह की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती थी। उनकी मुख्य फिल्मों में 'काला सोना', 'मेरे जीवन साथी', 'राम तेरे कितने नाम', 'धन दौलत', 'जलजला', 'जाल- द ट्रैप' सहित अन्य हैं।

हरीश शाह ने कैंसर पर आधारित फिल्म 'व्हाय मी' प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म ने प्रेसिडेंट अवॉर्ड जीता था। हरीश 40 से  बॉलीवुड में अपना योगदान दे रहे थे।हरीश शाह ने वर्ष 1968 में आई आनंद दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल और मोहब्बत' से फिल्म निर्माण में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

 इसके बाद हरीश ने 'मेरे जीवन साथी' और 'काला सोना' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया। फिल्म निर्माण के साथ में हरीश शाह को फिल्म निर्देशन की भी समझ हो गई थी। साल 1980 में आई ऋषि कपूर, नीतू सिंह और प्राण की ड्रामा फिल्म 'धन दौलत' से निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की थी।

साल  2003 में आई सनी देओल, तब्बू, रीमा सेन और अमरीश पुरी की फिल्म 'जाल- द ट्रैप' का निर्माण करने के बाद हरीश फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हो गए। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म नहीं बनाई थी। पिछले कुछ ही महीनों में हिंदी सिनेमा ने ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े नामों को खो दिया है।   

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!