लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव पर आधारित फिल्म 'लालटेन' फरवरी में होगी रिलीज, भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे किरदार

By भाषा | Updated: October 30, 2019 14:17 IST

इस फिल्म के डायरेक्टर सुमन कुमार हैं। अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं।

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल की शुरुआत में पर्दे पर नजर आयेगी। 'लालटेन' नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार अभिनेता यश कुमार निभाएंगे।

यश कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि राजद के पूर्व प्रमुख के जीवन पर बन रही इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है।

कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। आपको बता दें कि देश के रेल मंत्री भी रह चुके लालू इस वक्त चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबॉलीवुड गॉसिपआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल