लाइव न्यूज़ :

रिलीज होते ही फिल्म ‘भेड़िया’ ने की अच्छी कमाई, पहले हफ्ते में वरुण धवन के पिक्चर ने बटोरे इतने पैसे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2022 20:19 IST

आपको बता दें कि इस फिल्म का प्रोमोश्न एक्टर सलमान खान ने भी किया है। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसमें सलमान खान को भी भेड़िया बनते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘भेड़िया’ ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की है। जानकारी के अनुसार, फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह खबर केवल इस फिल्म के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए यह एक गुड न्यूज है।

मुंबई: हॉरर-कॉमेडी ‘भेड़िया’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में लगभग 44 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि वरुण धवन के इस फिल्म का प्रोमोश्न अभिनेता सलमान खान ने भी किया था। 

काफी लंबे समय के बाद वरुण धवन की वापसी हुई है, ऐसे में फिल्म को मिले रेस्पॉन्स से यह साबित होता है कि बॉलीवुड के लिए यह एक अच्छी खबर है। गौर करने वाली बात यह है कि बॉलीवुड अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है जहां बॉलीवुड की एक भी फिल्म चल नहीं रही है। 

अभी तक इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है

आपको बता दें कि वरुण धवन अभिनीत फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म ने शुक्रवार को 12.06 करोड़ रुपए जुटाए हैं। फिल्म ने अगले दिन शनिवार को 14.60 करोड़ रुपए और रविवार को 17 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का निर्माण करने वाली मैडॉक फिल्म्स ने कहा कि ‘भेड़िया’ की पहले सप्ताहांत बॉक्स ऑफिस पर कुल (विश्वव्यापी सकल) कमाई 43.67 करोड़ रुपए रही है।

अभिनेता वरुण धवन के साथ कई और कलाकर भी नजर आए इस फिल्म में

गौरतलब है कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में कृति सैनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। 

आपको बता दें कि इस फिल्म का प्रोमोश्न एक्टर सलमान खान ने भी किया था। इस प्रोमोश्न का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान खान को वीएफएक्स के जरिए भेड़िया बनते देखा गया है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारवरुण धवनकृति सेननसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल