लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मार! महाराष्ट्र में फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग पर फिर लगी रोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 12:06 IST

महाराष्ट्र में बुधवार से शुरू हो रहे 15 दिनों के सख्त कर्फ्यू का असर फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग पर भी पड़ा है। सरकार ने सभी प्रकार की शूटिंग पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बुधवार रात 8 बजे से 'कोरोना कर्फ्यू' कोरोना से निपटने के लिए गाइडलाइंस किए गए सख्तमहाराष्ट्र में अब अगले 15 दिन के लिए सभी फिल्म और टेलीविजन शूटिंग पर रोक लगा दी गई हैफिल्म और टीवी जगत के लोगों का कहना है कि शूटिंग जारी रखने के लिए वे सीएम उद्धव ठाकरे से जल्द बात करेंगे

मुंबई:  महाराष्ट्र में बुधवार शाम 8 बजे से सभी बॉलीवुड फिल्मों सहित और टीवी सीरियल और अन्य शूटिंग बंद हो जाएंगे। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी मामलों की  बढ़ती  संख्या देखकर महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 14 अप्रैल रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 तक 'कोरोना कर्फ्यू' की घोषणा की है। इसके तहत कई सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं। 

कोरोना से निपटने के लिए 'ब्रेक द चेन' है मकसद 

फिल्मों और टीवी के लिए कोरोना नियमों का 17 पृष्ठ का दिशानिर्देश जारी किया गया है। इसका शीर्षक 'ब्रेक द चैन' है। इसमें कहा गया है कि फिल्मों , टेलीविजन और विज्ञापनों की शूटिंग 1 मई तक नहीं होगी। इस आदेश के तहत राज्य में भीड़-भाड़ वाले कोई आयोजन नहीं किए जाएंगे।

इस प्रतिबंध के साथ सलमान खान की 'टाइगर 3', शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और अमिताभ बच्चन की 'गुडबाय' जैसी फिल्मों की शूटिंग भी अब अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में नहीं हो सकेगी।

क्या कह रहे फिल्म और टीवी जगत के लोग

सरकार के इस फैसले पर सब चैनल पर टेलीविजन शो 'वागले की दुनिया' के निर्माता जेडी मजेठिया ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह और उनके भारतीय फिल्म्स एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल के सदस्य सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं  लेकिन वे  कड़े सुरक्षा उपायों के साथ शूटिंग करने की बात सीएम से करेंगे ।

वहीं  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि शूटिंग को जारी रखने की जरूरत है क्योंकि उन्हें लगता है कि शूटिंग के कारण कोरोना केस नहीं बढ़ रहे हैं।  

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाटेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?