लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग छोड़ कोरोना पेशेंट के लिए नर्स बनी शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, कैटरीना कैफ ने की जमकर तरीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 09:32 IST

शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं। शिखा मल्होत्रा की अस्पताल में नर्स की ड्रेस में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा हैबॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर उनकी सेवा कर रही हैं।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ता जा रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ विभिन्न शहरों में लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और संक्रमण रोकने के उपायों के तहत निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच, देश में संक्रमित लोगों की संख्या 6412 हो गई है। ऐसे में  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर उनकी सेवा कर रही हैं। 

शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। लेकिन एक्टिंग की वजह से वह नर्सिंग का कोर्स पूरा नहीं कर सकीं थी। ऐसे में उन्होंने अब देश की मौजूदा हालात को देखते हुए कोरोना से संक्रमित लोगों की देख-रेख करने का फैसला किया है। वह इस समय मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में काम कर रही हैं। 

शिखा के इस नेक नाम की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने तारीफ की है। कैटरीना ने इंस्टा पर एक स्टोरी लगाई है। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि असली जिंदगी का हीरो।

आइसोलेशन वार्ड की देख रेख कर रही शिखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शिखा फिल्म 'कांचली' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं।शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!