लाइव न्यूज़ :

Fighter box office collection: ऋतिक रोशन की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़, जानिए अब तक की कमाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 11:30 IST

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक एक्शन फिल्म है। यह वायु सेना के लड़ाकू पायलटों के जीवन पर आधारित है। दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक एक्शन फिल्म हैफिल्म की दो दिन की घरेलू कमाई 61 करोड़ रुपये हो गई है

Fighter box office collection: ऋतिक रोशन-स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की। ये ओपनिंग इस बड़े बजट वाली फिल्म के लिए अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। लेकिन  गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन यानी कि 26 जनवरी को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और इसकी कमाई में 70% से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई। 26 जनवरी को  'फाइटर' ने  39 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म की दो दिन की घरेलू कमाई 61 करोड़ रुपये हो गई है। 

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक एक्शन फिल्म है। यह वायु सेना के लड़ाकू पायलटों के जीवन पर आधारित है। दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फाइटर को 2डी और 3डी दोनों संस्करणों में रिलीज किया गया है। फिल्म के दोनों संस्करणों के लिए शाम के शो में दर्शकों की सबसे ज्यादा उपस्थिति देखी गई। 

मुंबई और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लगभग 50% सीटें भरी रहीं जबकि चेन्नई में सिनेमाहॉल्स की लगभग 80% से अधिक सीटें भरी रहीं। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल आने की संभावना है। माना जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक फिल्म 120 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। 

हालाँकि फिल्म के शुरुआती दिन का कलेक्शन ऋतिक रोशन के स्टारडम के अनुरूप नहीं हैं। सिद्धार्थ आनंद के साथ उनकी पिछली दो फिल्मों ने बड़ी शुरुआत की थी। ऋतिक की टॉप ओपनिंग वॉर रही, जिसने 2019 में 53 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में लगभग 470 करोड़ रुपये की कमाई की। बैंग बैंग ने 27 करोड़ रुपये से शुरुआत की और वैश्विक स्तर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

सिद्धार्थ आनंद की बतौर निर्देशक ये आठवीं फिल्म है। करीब 200 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है ये आने वाला समय ही बताएगा। मसाला हिंदी फिल्म की तरह बनाई गई ‘फाइटर’ की तुलना  टॉम क्रूज की फिल्मों ‘टॉप गन’ और ‘टॉप गन मैवेरिक’ से भी हो रही है।

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉक्स ऑफिस कलेक्शनदीपिका पादुकोणअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?