लाइव न्यूज़ :

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत, कहा- 'एडल्ट वीडियो देखने के लिए करता था मजबूर'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 28, 2020 13:14 IST

यह पहली बार नहीं है जब गणेश विवादों में आए हैं। इससे पहले भी गणेश विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले सरोज खान उनपर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं। 

Open in App

बॉलीवुड फिल्मों के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ 33 साल की एक महिला ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। महिला ने यह आरोप लगाया है कि गणेश आचार्य उन्हें एडल्ट वीडियो देखने के लिए फोर्स करते थे। 

महिला ने यह भी कहा कि गणेश उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने देते थे। महिला का कहना है कि गणेश उनकी इनकम में से कमीशन की मांग भी करते थे। महिला ने एक शिकायत पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'जब से गणेश इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने हैं वो तभी से मुझे परेशान कर रहे हैं।'

पत्र में आगे लिखा है कि 'गणेश ने मुझे अपना असिस्टेंट बनने के लिए भी कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं स्वतंत्रत रूप से काम करना चाहती थी। जब मैंने गणेश की बात मानने से मना कर दिया, तो गणेश ने अपनी पोजिशन का फायदा उठाते हुए मुझे एसोसिएशन से निकाल दिया।'

महिला ने शिकायत पत्र में यह भी लिखा कि 'मैं जब भी गणेश आचार्य के ऑफिस किसी काम से जाती थी, तो वो हमेशा एडल्ट वीडियोज देखता रहता था। साथ ही मुझे भी एडल्ट वीडियो देखने के लिए कहता था। ये सब सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था। मुझे पता है कि वो वुमेनाइजर है और गैंबलिंग इंवॉल्व है।'

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गणेश विवादों में आए हैं। इससे पहले भी गणेश विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले सरोज खान उनपर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!