लाइव न्यूज़ :

Fathers Day 2019: पिता के लाड-प्यार से भरी हुईं है ये बॉलीवुड फिल्में, जिनको देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2019 12:04 IST

फिल्मों में पिता का बेशुमार प्यार और उनका स्नेह जरूर देखने को मिलता है। इन फिल्मों के जरिए दिखाया गया है कि पिता का रिश्ता जीवन में कितना अनमोल होता है। आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे हर फिल्म में पिता के प्यार को बखूबी पर्दे पर पेश किया गया है।बॉलीवुड में इसी अनमोल इंसान के ऊपर कई फिल्में बनी हैं।

पिता एक ऐसा शब्द है जो आपकी हर फरमाइश को पूरा करने का काम करता है। जिसकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता है। बॉलीवुड में इसी अनमोल इंसान के ऊपर कई फिल्में बनी हैं। हर फिल्म में पिता के प्यार को बखूबी पर्दे पर पेश किया गया है। इन फिल्मों में पिता का बेशुमार प्यार और उनका स्नेह जरूर देखने को मिलता है। इन फिल्मों के जरिए दिखाया गया है कि पिता का रिश्ता जीवन में कितना अनमोल होता है। आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

102 नॉट आउट

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट का नाम इस लिस्ट में नया शामिल है। इस फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को बहुत की प्यार भरे अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया था। ये फिल्म हर बेटे और बेटी के दिल को छुएगी। फिल्म देखते हुए आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।

दंगल

पूरी दुनिया में कमाई का नया इतिहास रचने वाली फिल्म 'दंगल' महावीर फोगट' जो पूर्व नेशनल लेवेल के पहलवान रह चुके है उनके जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से एक पिता अपनी बेटियों को बेटों के बराबर प्यार देता है और पहलवान बनाता है।

शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। अजय देवगन ने ही इस फिल्म में   सह निर्माण और निर्देशन किया है। यह फिल्म 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गूंगी बेटी और पिता के प्यार को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था।

मैं ऐसा ही हूं

2005 में आई अजय देवगन और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं' में अजय एक मानसिक रोगी पिता हैं जो अपनी बेटी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जान लगा कर लड़ता है और कोर्ट में साबित कर देता है की वो अपनी बेटी की ज़िम्मेदारी उठाने वाला एक बेहतर पिता बन सकता है, फिल्म का गाना पापा मेरे पापा बहुत फेमस हुआ था।

पीकू

बूढ़े पिता के संघर्ष की कहानी कहती साल 2015 में आई शुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' ने बहुत कमाई की थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से एक पिता को उसकी बेटी संभालती है और शादी तक नहीं करती है।

पासाल 2009 में अमिताभ, अभिषेक और विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'पा' ने सिनेमा जगत के कई रिकार्ड्स तोड़े जब प्रोजेरिया से पीड़ित बेटे का किरदार निभाया अमिताभ बच्चन ने और उसके पिता का किरदार खुद उनके बेटे अभिषेक ने निभाया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?