लाइव न्यूज़ :

Farmer protests: कंगना रनौत पर निशाना, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव बोले-ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2020 17:55 IST

मामला कंगना रनौत द्वारा शाहीन बाग आंदोलन से मशहूर हुई बिल्किस बानो का नाम उछालने से शुरू हुआ था लेकिन अब कलाकारों के बीच बुरा-भला कहने तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहजारों किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर पिछले एक सप्ताह से डटे हैं।कानूनों के कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की प्रणाली समाप्त हो जाएगी।सरकार और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच मामले के समाधान को लेकर बातचीत भी जारी है।

नई दिल्लीः अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगातार हमले हो रहे हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने कानूनी नोटिस थमा दिया है।

किसान आंदोलन को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रानौत के बीच ट्विटर पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। इस बीच भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कंगना पर ट्वीट कर निशाना साधा है। कहा कि कंगना को कुछ नहीं आता है। 

खेसारी लाल यादव ने ट्वीट कर लिखा  ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली... अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!

लगातार 10 दिन किसान दिल्ली सहित कई राज्य में प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार से कई दौर की वार्ता फेल हो गई है। भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने कहा कि कंगना जी जब कुछ नहीं जानती तो क्यों खपर-खपर कर रही हैं।

दूसरे ट्वीट में खेसारी ने कहा कि किसानों को हमारे साथ की जरूरत है, हम सब उनके साथ खड़े हैं! किसानों की मांगें जायज हैं, विरोध का तरीका जायज है, उम्मीद है सरकार इनकी मांगें मानेगी!

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने अभिनेत्री कंगना रनौत को कानूनी नोटिस जारी कर, उन्हें केन्द्र के कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट पर बिना किसी शर्त माफी मांगने को कहा है और अभिनेत्री से उन ट्वीट को हटाने को भी कहा गया है।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, ‘‘हमने कंगना रनौत को एक किसान की बुजुर्ग मां के 100 रुपये में उपलब्ध होने संबंधी टिप्पणी वाले आपत्तिजनक ट्वीट पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। उनके ट्वीट किसानों के प्रदर्शन को राष्ट्र विरोधी दिखाते हैं। हम किसानों के विरोध पर उनकी संवेदनहीन टिप्पणी के लिए उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहते हैं।’’

कंगना ने इस हफ्ते की शुरुआत में किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग आंदोलन से प्रसिद्ध हुईं दादी बिल्किस बानो बताया था। उन्होंने रीट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतभोजपुरीभोजपुरी सोंगखेसारी लाल यादवबॉलीवुड गॉसिपकिसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल