लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन से पहले रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिवानी के नाम लिखा छू जाने वाला पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2019 13:32 IST

फरहान ने श‍िबानी संग एक प्यारी सी फोटो शेयर की है और मैसेज भी लिखा है।

Open in App

एक्टर फरहान अख्तर बीते कई दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वह शिबानी दांडेकर के साथ अब अपने रिश्ते को धीरे-धीरे सभी के सामने पेश करने लगे हैं, इसी का एक प्रूफ हाल ही में उन्होंने दिया है।

वेलंटाइन डे वीक में फरहान अख्तर ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड शिबानी की एक फोटो  शेयर की है। इस तस्वीर में सबसे खास है कव‍िता, ज‍िसे फर‍हान ने श‍िबानी के लिए खास ल‍िखा है।

फरहान ने श‍िबानी संग एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए ल‍िखा है, तुम मुस्कुराओ जरा, च‍िराग जला दो जरा, अंधेरा हटा दो जरा, रोशनी फैला दो जरा। वैलंटाइन वीक में फरहान अख्तर का ये रोमांट‍िक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, फरहान के प्यार के इस अंदाज को शिबानी ने भी अपने ही अंदाज नें स्वीकार किया है उन्होंने हार्ट वाली इमोजी में उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

यूं किया था बर्थ डे विश

फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है। शिबानी ने आज फरहान को एक फोटो पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया है।  शिबानी ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें फरहान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके बाए बाइसेप्स पर उनका टैटू नजर आ रहा है। वहीं शिबानी इस तस्वीर में बिकनी में नजर आ रही हैं। शिबानी ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स।  इसके जवाब में फरहान ने लिखा है लव यू और दिल वाली स्माइल बनाई है।

इसके साथ ही दोनों ने आज आधिकारिकतौर पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। साथ ही फैंस को फरहान का अंदाज खासा पसंद आया है। शिबानी के पोस्ट पर इनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं।

जल्द करेंगे शादी

अब इस जोड़ी को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वह जानने के बाद इनके फैंस को खुशी जरुर होगी। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर कर लेगें। दोनों इसका ऐलान भी जल्द करेंगे।

वहीं, फरहान और शिवानी ने परिवार के साथ ही नए साल का जश्न भी मनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया साल फरहान और शिवानी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। हाल ही में फरहान शिवानी के साथ दीपिका दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे थे जिसके बाद इतना साफ हो गया था कि ये दोनों अब खुलकर सभी के सामने अपने रिश्ते को जल्द स्वीकार करने वाले हैं और नाम भी देने वाले हैं।

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?