लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर ने शेयर की वेडिंग एल्बम, नई बहू ने ससुर जावेद अख्तर संग किया डांस

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 23, 2022 12:59 IST

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, अब शिबानी और फरहान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के बीच अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। शिबानी और फरहान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के बीच अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, अब शिबानी और फरहान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के बीच अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि शिबानी और फरहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में शिबानी अपने ससुर जावेद अख्तर के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें लाजवाब हैं। इनमें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने महमानों के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो, इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, फराह खान, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, डायरेक्टर आशुतोष गवारिकर, साकिब सलीम समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। फराह इस दौरान डांस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि अपने खास दिन के मौके पर शिबानी ने रेड एंड बेज कलर का गाउन कैरी किया था। वहीं, फरहान इस दौरान सूटेड बूटेड लुक में नजर आए। इस कपल का ओवरऑल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बताते चलें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में फरहान शिबानी को वेडिंग रिंग पहना रहे हैं। वहीं, दोनों शादी के बाद एक दूसरे को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी से पहले एक-दूसरे को तकरीबन चार सालों तक डेट किया था। शिबानी दांडेकर से पहले फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। हालांकि, साल 2017 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं। दोनों को साथ में दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरशिबानी दांडेकरहिन्दी सिनेमा समाचारवेडिंगजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई