लाइव न्यूज़ :

120 बहादुर को टैक्स फ्री किये जाने की उम्मीद में फरहान अख्तर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 22, 2025 19:51 IST

120 Bahadur Movie: अभिनेता फरहान अख्तर ने उम्मीद जताई है कि उनकी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित नयी फिल्म "120 बहादुर" को कर-मुक्त कर दिया जाएगा। उनका मानना है कि ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस “महत्वपूर्ण” कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे120 बहादुर को टैक्स फ्री किये जाने की उम्मीद में फरहान अख्तर

120 Bahadur Movie: अभिनेता फरहान अख्तर ने उम्मीद जताई है कि उनकी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित नयी फिल्म "120 बहादुर" को कर-मुक्त कर दिया जाएगा। उनका मानना है कि ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस “महत्वपूर्ण” कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। सिनेमाघरों में 21 नवंबर को प्रदर्शित की गई यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में शुक्रवार को इस फिल्म (120 बहादुर) का प्रदर्शन किया गया। इफ्फी के रेड कार्पेट पर अख्तर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, “मेरा मानता हूं कि यह फिल्म हर भारतीय के लिए है और हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वे हमारे अतीत के नायकों को याद कर सकें, क्योंकि हम अक्सर भूल जाते हैं कि हमसे पहले क्या हुआ था।” बहुप्रतीक्षित फिल्म '120 बहादुर' में अभिनेता फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

यह फिल्म भारतीय सेना के सैन्य इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक के रेजिमेंट की बहादुरी को दर्शाती है, जहां 120 बहादुर भारतीय सैनिकों ने लगभग 3000 चीनी सैनिकों के विशाल दल के सामने अपनी जमीन पर डटकर मुकाबला किया था। अभिनेता अख़्तर ने कहा," रेज़ांग ला की लड़ाई ऐसी कहानी नहीं है, जिसे आमतौर पर बहुत लोग जानते हैं, इसलिए शैतान सिंह जी के बारे में जानने के लिए, उन 120 जवानों के बारे में जानने के लिए, जिनके साथ एक नायक ने लड़ाई लड़ी, मुझे सच में लगता है कि इसे टैक्स-फ्री बनाना निश्चित रूप से इस कहानी को दूर-दूर तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर ऐसा (टैक्स-फ्री) हो जाए, तो यह बहुत अच्छा होगा, फिल्म "120 बहादुर" के निर्माता अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) हैं और इसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है।

टॅग्स :फराह खानफिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी