लाइव न्यूज़ :

फराह खान का खुलासा: फिल्म शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर-रवीना टंडन के बीच हुई थी जबरदस्त लड़ाई, दोनों ने बाल पकड़कर...

By अमित कुमार | Updated: May 24, 2020 17:11 IST

डायरेक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे खतरनाक कैट फाइट का जिक्र एक शो में किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने पहली बार एक साथ काम किया था। एक्ट्रेस रविना टंडन और करिश्मा कपूर का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के बीच विवाद की खबरें अक्सर आती रही हैं।

कई बार बॉलीवुड स्टार्स अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते और उनके बीच लड़ाई हो जाती है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो अपनी लड़ाई झगड़ों की वजह से खूब चर्चा में रही हैं, इनके बीच छिड़े इस कोल्ड वॉर को कैट फाइट भी कहा जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रविना टंडन और करिश्मा कपूर का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के बीच विवाद की खबरें अक्सर आती रही हैं। 

फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने पहली बार एक साथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती थी। इस बात का खुलासा डायरेक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने साल 2007 के दौरान करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया था। फरहान खान ने दोनों एक्ट्रेस को लेकर अपनी बात रखी थी। 

दरअसल, करण ने फराह खान से बॉलीवुड की सबसे खतरनाक कैटफाइट को लेकर सवाल किया था। इसका जवाब देते हुए फराह ने बताया कि 'आतिशः फील द फायर' फिल्म के शूटिंग के दौरान रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच हुई लड़ाई बॉलीवुड की सबसे खतरनाक लड़ाई मानी जा सकती है। फराह ने बताया कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए फराह ने बताया कि इस दौरान गाने के शूट के लिए दोनों ने बिग पहनी थी। लेकिन लड़ाई होने की वजह से दोनों ने बिग खोलकर एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया। उस दौरान दोनों ने बिल्कुल बच्चों की तरह लड़ाई की थी। मुझे लगता है कि आज वो अपने पुराने दिनों को याद कर खूब हंसती होंगी। 

टॅग्स :रवीना टंडनकरिश्मा कपूरफराह खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!